फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   1853 solar street lights saving 1.15 lakh every month in varanasi

Solar Street Light: सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन हो रहीं काशी की सड़कें, हर महीने 1.15 लाख की बचत

Tue, 25 Jun 2024 01:16 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2024 01:16 PM IST
सार

वाराणसी में 1853 सोलर स्ट्रीट लाइटों से हर महीने 1.15 लाख की बचत हो रही है। वहीं सरकार की इस पहल से रुपये और मैन पावर दोनों की बचत हो रही है। साथ ही पर्यटकों की वाराणसी को लेकर पुरानी छवि भी बदल रही है।

विज्ञापन
1853 solar street lights saving 1.15 lakh every month in varanasi
स्ट्रीट लाइट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में लगी 1853 सोलर स्ट्रीट लाइटों से पावर और मैन पावर की बचत हो रही है। इन सोलर स्ट्रीट लाइटों से हर महीने 1,15,920 रुपये की बचत हो रही है। देसी-विदेशी पर्यटकों की वाराणसी को लेकर पुरानी छवि बदल रही है। साथ ही सौर ऊर्जा से रोशन हो रही सड़क कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मदद कर रही है। जिसका सीधा प्रभाव पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा है। सरकार की इस पहल से रुपये और मैन पावर दोनों की बचत हो रही है।
विज्ञापन


यूपी नेडा के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि सोलर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न मार्गों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी है। सड़कों पर सौर ऊर्जा से 138 .975 किलोवाट की रोशनी हो रही है। हर महीने 16,560 यूनिट बिजली की बचत हो रही है। 
विज्ञापन


सिगरा, पिंडरा, हरहुआ, बड़ागांव, प्रयागराज हाईवे आदि कई सड़के सौर ऊर्जा से रोशन हो रही है। सोलर स्ट्रीट लाइट स्वचालित है। अंधेरा होते ही जल जाती है। सुबह सूर्य की किरणों के साथ ही स्वत: बंद हो जाता है। इससे मैन पावर की बचत हो रही है। इसमें वायरिंग की झंझट नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed