{"_id":"665cc970067846b09603aec4","slug":"varanasi-news-11-garbage-houses-of-the-city-will-be-closed-varanasi-news-c-20-vns1056-622546-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:बंद होंगे शहर के 11 कूड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:बंद होंगे शहर के 11 कूड़ा घर
विज्ञापन
शहर के 11 कूड़ा घरों को बंद करने की तैयारी चल रही है। अब तक 10 कूड़ा घरों को बंद कर दिया गया है। जिन कूड़ा घरों को बंद किया जाएगा, वहां पर कॉम्पैक्टर लगाए जाएंगे ताकि खुले में कूड़ा न फेंका जा सके। कॉम्पैक्टर के भर जाने के बाद इसे सीधे गाड़ी पर लादकर कूड़ा घर पहुंचाया जाएगा।
शहर की छवि बेहतर करने के लिए नगर निगम ने कूड़ा घरों को बंद करने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और वाराणसी वेस्ट साॅल्यूशंन को जिम्मेदारी दी गई है। पिछले दिनों नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की निगरानी में दो कूड़ा घरों को बंद किया गया। इनमें बाकराबाद और आजाद पार्क के कूड़ा घर को बंद कर दिया गया। इन इलाकों में डोर टू डोर कूड़ा उठान तेज किया गया। पिछले दिनों खरीदे गए तीन कॉम्पैक्टर को वाराणसी वेस्ट सोल्यूशन को दिया गया। इस वाहन का उपयोग करने के साथ उनसे तीन माह में वाहन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई। साथ ही परेड कोठी स्थित नगर निगम के वाहन स्टैंड में कई वाहन खराब हैं। इनमें से जो वाहन बनने योग्य हैं, उनकी मरम्मत कराकर इस्तेमाल में लाया जाएगा। साथ ही जो स्क्रैप योग्य होंगे उनकी नीलामी की जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी कूड़ा घरों को बंद कर दिया जाएगा। इनकी जगह कॉम्पैक्टर का इस्तेमाल किया जाएगा।