फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: 105 firms on GST radar, transaction records being scrutinized

Varanasi News:जीएसटी के रडार पर 105 फर्म, खंगाले जा रहे लेनदेन के रिकॉर्ड

Mon, 08 Apr 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: 105 firms on GST radar, transaction records being scrutinized
फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिये किए गए गलत लेनदेन और इनफुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाने वाली फर्मों के खिलाफ राज्य कर विभाग (जीएसटी) का सर्वे शुरू हो चुका है। विभाग के रडार पर 105 फर्म और उनसे जुड़े व्यापारी हैं। दो दिन पहले बीएन ट्रेडर्स पर फर्जी तरीके से 16.91 करोड़ आईटीसी का लाभ उठाने का मामला उजागर होने के बाद जीएसटी ने जांच और तेज कर दी है। इस तरह की फर्मों का नए सिरे से सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध फर्मों की सूची बनाई गई है। साथ ही आयकर विभाग और जीएसटी रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों के साथ व्यापारियों की ओर से दाखिल टैक्स रिटर्न समेत अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। जांच के दौरान यदि संबंधित फर्मों से फर्जी तरीके से लेनदेन सामने आता है तो संबंधित फर्म का जीएसटी फर्म रद्द किया जाएगा और वसूली प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी। जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर रैंक के अधिकारी ने बताया कि फर्मों की स्क्रीनिंग कराई जा रही हैं। लगभग 105 फर्मों की सूची तैयार की गई है, जिनका लेनदेन ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed