{"_id":"5b3272a94f1c1bda6e8ba0c8","slug":"varanasi-new-district-magistrate-worship-in-kashi-vishwanath-and-kaal-bhairav-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए डीएम ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव से लिया आशीर्वाद, कल संभालेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए डीएम ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव से लिया आशीर्वाद, कल संभालेंगे काम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नए डीएम सुरेंद्र सिंह मंगलवार को देर शाम वाराणसी पहुंचे। उन्होंने देर शाम काशी विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बुधवार को वे विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी भी मौजूद रहे।
मंगलवार की देर शाम नवागत जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह प्रशासनिक सहयोगियों के साथ काल भैरव मंदिर पहंचे। यहां विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। बाबा दरबार में हाजिरी लगाकर सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था का आशीर्वाद लिया।
वे देर रात सरकारी आवास पर पहुंचे और प्रशासनिक सहयोगियों से मुलाकात की। सुरेंद्र सिंह 2005 बैच के आईएएस हैं और इससे पहले कानपुर नगर में जिलाधिकारी थे।
सुरेंद्र सिंह को वाराणसी में एक साथ कई चुनौतियों से निपटना होगा। पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते वीआईपी मूवमेंट और विकास योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
वाराणसी में चल रही 22 हजार करोड़ की परियोजनाओं में कई पर सीधे पीएमओ की नजर है। बनारस के विकास को लेकर तैयार हुए खाके में भी खुद को साबित करना होगा।