फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi navratri pujan

ज्येष्ठा गौरी के दरबार में भक्तों ने लगाई हाजिरी

Thu, 15 Apr 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
varanasi navratri pujan
कोरोना संक्रमण के कारण चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिरों में भक्तों की संख्या नाममात्र की है। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मंदिरों में दर्शन-पूजन कराया जा रहा है। प्रशासन की सख्ती के बाद मंदिरों में दर्शनार्थियों की संख्या सीमित हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सप्तसागर स्थित ज्येष्ठा गौरी के दरबार में दर्शन करने वालों की संख्या नाममात्र की रही। वहीं ब्रह्मा घाट पर मां ब्रह्मचारिणी के दरबार में इक्का-दुक्का ही भक्त पहुंचते रहे। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिटाइजेशन के बाद ही भक्तों को मंदिर में मास्क लगाकर प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग लगातार जारी है।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन ज्येष्ठा गौरी औ मां ब्रह्मचारिणी का दर्शन पूजन की मान्यता है। ब्रह्मा घाट पर स्थित मां ब्रह्मचारिणी मंदिर में भोर में पुजारी परिवार ने मां ब्रह्मचारिणी की मंगला आरती संपन्न कराई। इसके बाद विधि विधान से पूजन अर्चन कर देश में सुख समृद्धि और शांति के साथ ही देश में फैले कोरोना वायरस को दूर करने की मां से कामना की। धर्म की नगरी काशी में नवरात्र के दौरान शहर के मंदिर भक्तों से गुलजार रहते थे लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण मंदिरों में भक्तों की संख्या सीमित नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed