फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi navratra

कूड़ा करकट गुजरकर भक्त पाएंगे मां चंद्रघंटा का दर्शन

Sat, 17 Oct 2020 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
varanasi navratra
नवरात्र से पहले मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने का दावा करने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बातें केवल बैठकों तक सीमित हैं। हालत यह है कि नवरात्र शनिवार से शुरू हो जाएगा और अब तक भक्तों के लिए बुनियादी सुविधाएं बेहतर नहीं हुई हैं। चौक थाने के सामने गली में मां चंद्रघंटा का मंदिर है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दर्शन पूजन का विधान है। मंदिर जाने वाले मार्ग पर साफ सफाई का अभाव है। मंदिर के पास लगा स्ट्रीट लाइट आंख मिचौली करता है।
विज्ञापन

संकरी गलियों में भक्त जब दर्शन करने के लिए जाएंगे तो उन्हें कूड़ा करकट से होकर जाना पड़ेगा। कई जगहों पर मलबा पड़ा है। उसे हटवाने की जहमत नगर निगम के नहीं उठाई है। यहां के लोगों ने बताया कि बस केवल नवरात्र में ही थोड़ी बहुत साफ सफाई होती है। बाकी दिनों में कहते कहते थक जाइए, लेकिन साफ सफाई नहीं होती है। नगर निगम और प्रशासन के पास कर्मचारियों की फौज है। लेकिन आम जनता की सुविधाएं नदारद हैं। मंदिर के आसपास के घरों में बंदरों का आतंक है। यहां तक कि दर्शन पूजन करने जाने वाले भक्तों के हाथ से बंदर प्रसाद तक छीन लेते हैं। नगर निगम ने इन बंदरों को पकड़ने की कोई योजना अब तक नहीं बनाई है। गृहकर के रूप में करोड़ों रुपये टैक्स लेने वाले नगर निगम को आम जनता की सहूलियत से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed