फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi nagari natak mandali drama

नाट्य मंच से गेशे जम्पा ने उठाई तिब्बत मुक्ति की आवाज

Mon, 01 Feb 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
varanasi nagari natak mandali drama
बनारस रंग महोत्सव के समापन समारोह के अंतिम दिन गेशे जम्पा में तिब्बती शरणार्थियों का दर्द हर किसी ने महसूस किया। साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव के उपन्याय गेशे जम्पा पर आधारित नाट्य मंचन में देश में निवास करने वाले तिब्बती शरणार्थियों की मुक्ति साधना और सांस्कृतिक व सामाजिक अस्मिता की छटपटाहट नजर आई।
विज्ञापन

नागरी नाटक मंडली के शाकुंतलम स्टूडियो में रंग संस्था कामायनी के कलाकारों ने गेशे जम्पा का जीवंत मंचन किया। मुख्य पात्र गेशे जम्पा तिब्बत का तो नायिका देवयानी भारत का प्रतिनिधित्व करती है। तिब्बतियों की स्वतंत्र सांस्कृतिक और धार्मिक अस्मिता के प्रश्न पर छाई वैश्विक चुप्पी तोडने की दिशा में एक छोटी सी हलचल के रूप में नीरजा माधव का यह अनूठा उपन्यास तिब्बती अनुभूति और उनकी लोक संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति है। नाट्य रूपांतरण वीना सहाय, संगीत शैज खान और निर्देशन एवं डिजाइन सुमित श्रीवास्तव का रहा। गेेशे जम्पा की भूमिका में उमेश भाटिया, देवयानी की भूमिका में विशाखा आहूजा ने बेहतरीन अभिनय किया। इसके अलावा नीलम सिंह, अरविंद राय, नीलम पाल, अमित अग्रवाल, नवीन चंद्रा, आयुष सिंह, विशाल तिवारी, कंचन शमा, अनुराधा गुप्ता, साहेब कुमार सौरभ, राहुल कुमार रजक, अवनीश कुमार, ऋ षभ जायसवाल, अनंत श्रीवास्तव, अनंत श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, साहेब कुमार सौरभ ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय, विशिष्ट अतिथि रीता जायसवाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed