फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi nagar nigam 5000 birth and death certificate not made due to server down

Varanasi News: सर्वर डाउन होने से नहीं बन रहे 5000 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, बच्चों के एडमिशन में आ रही परेशानी

Sat, 29 Mar 2025 11:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Mar 2025 11:12 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम में सर्वर डाउन होने से 5000 जन्म-मृत्यु के प्रमाणपत्र लंबित हैं। 12 कर्मचारी मिलकर भी दिनभर में केवल 135 प्रमाणपत्र निकाल पा रहे हैं। 

विज्ञापन
Varanasi nagar nigam 5000 birth and death certificate not made due to server down
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मुख्य सर्वर डाउन होने के कारण नगर निगम में 5000 जन्म-मृत्यु के प्रमाणपत्र लंबित हैं। इसके चलते कई बच्चों के स्कूलों में प्रवेश को लेकर संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या को देखते हुए पिछले दिनों 12 कर्मचारियों को लगाया गया। जो स्मार्ट सिटी के कार्यालय में बैठकर प्रमाणपत्रों को निकाल रहे हैं। बावजूद इसके दिन भर में मात्र 135 प्रमाणपत्र ही निकल पा रहे हैं।

विज्ञापन


जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर पार्षदों के पास भी शिकायतें पहुंच रही हैं। इसमें नाम संशोधन, नया प्रमाणपत्र बनवाया, स्पेलिंग मिस्टेक आदि से जुड़े आवेदन होते हैं। इनका समाधान करने में जहां नियमानुसार एक सप्ताह से 21 दिन के भीतर काम होना चाहिए। वहीं इस काम में तीन से चार माह का समय लग रहा है। कई आवेदन पर कोई विचार ही नहीं किया गया। वहीं कई रसूखदारों के प्रमाणपत्र तत्काल जारी कर दिए गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; एक अप्रैल से बदलेंगे नियम: बढ़ेगा टोल का बोझ, बगैर सत्यापन वाले चालक नहीं चला सकेंगे ऑटो; पढ़ें- पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए तमाम प्रयास के बाद अब एक बार फिर से जिम्मेदारी तय की गई है। पहले चरण में लंबित आवेदनों का निबटारा होगा। इस दौरान आने वाले नए आवेदनों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि निर्धारित अवधि में इनका काम पूरा हो जाए।

इस बार मेयर और नगर आयुक्त ने मिलकर कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए शासन स्तर से पत्राचार किया जा रहा है। सर्वर डाउन न होने पाए इसके लिए दिल्ली और लखनऊ बात भी कर ली गई है।   

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: नौ महीने 15 दिन चला इलाज; फिर भी नहीं बची जान; जानलेवा हमले में घायल बीएचयू के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed