फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Murder Case Three rooms opened after 10 months and six days five people were murdered

Varanasi Murder Case: 10 माह छह दिन बाद खुले तीन कमरे, पांच लोगों की हुई थी हत्या; साक्ष्य संकलन

Tue, 12 Aug 2025 05:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 05:53 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के भदैनी के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या की गई थी। अब कोर्ट के आदेश पर मकान के तीन कमरों के ताले खोलकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Varanasi Murder Case Three rooms opened after 10 months and six days five people were murdered
राजेंद्र गुप्ता के घर में मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime News: भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या मामले में बंद मकान के तीन कमरे को कोर्ट के आदेश पर 10 माह 6 दिन बाद सोमवार को खोल दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में साक्ष्य संकलन किया गया।

विज्ञापन


बीते पांच नवंबर 2024 को भदैनी इलाके में राजेंद्र गुप्ता, पत्नी नीतू, बेटे नमनेंद्र व सुवेंद्र और बेटी गौरांगी की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान राजेंद्र के भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की को आरोपी बनाया। बाद में पुलिस ने विशाल गुप्ता उर्फ विक्की के साथ उसके छोटे भाई प्रशांत को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से शव मिला था। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई थी। घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति राजेन्द्र का अर्धनग्न शव बेड पर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदैनी पावर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता (56) का पांच मंजिला (भूतल और चार मंजिला) मकान है। मकान के अगले हिस्से में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर राजेंद्र का एक-एक फ्लैट है। जबकि, अन्य फ्लैट और उससे सटे टिनशेड में 40 किरायेदार रहते हैं। राजेंद्र के साथ घर में मां शारदा देवी के अलावा उसकी दूसरी पत्नी नीतू (45), बेटे नवेंद्र (24) व सुबेंद्र (15) और बेटी गौरांगी (17) रहते थे। 

यह भी पढ़ें- वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: दो बड़े खुलासे... घर आने से पहले यहां गया था विक्की; दादी ने खोला एक और बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed