{"_id":"5a1992f14f1c1bb6678bdf64","slug":"varanasi-municipal-election-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: वाराणसी में 58.50, बलिया में 60.26 और भदोही में 64.23% मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: वाराणसी में 58.50, बलिया में 60.26 और भदोही में 64.23% मतदान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 26 Nov 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में निकाय चुनाव को लेकर लोगों में दिखा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में वाराणसी, बलिया और भदोही में मतदान रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुछ जगहों पर फर्जी मतदाता पकड़े गए। सुबह मतदान में सुस्ती रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ लोग बूथों पर पहुंचे।
वाराणसी में नगर निगम, नगर पालिका रामनगर और नगर पंचायत गंगापुर में हल्की नोकझोंक बीच 975 बूथों पर 58.50 फीसदी मतदान हुआ। नगर निगम में महापौर के 6 और पार्षद के 607 प्रत्याशियों के लिए 44.58 फीसदी मत पड़े। नगर पालिका रामनगर में अध्यक्ष के 11 और सभासदों के 43 प्रत्याशियों के लिए 53.04 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नगर पंचायत गंगापुर में अध्यक्ष के 4 तथा सदस्य के 30 प्रत्याशियों के लिए 77.9 फीसदी मतदान हुआ। मतदाता सूची में नाम न होने को लेकर कमोबेश सभी केंद्रों पर लोग नाराजगी जताते रहे। 10 लोगों को फर्जी मतदान की आशंका में पकड़ा गया पर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान उच्चाधिकारी मतदान केंद्रों पर लगातार चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
भदोही में दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों में 64.23 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 244 बूथों पर मतदान हुआ। अध्यक्ष के 80, सभासद और सदस्यों के 662 प्रत्याशियों सहित कुल 752 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया। इस दौरान तीन लोग फर्जी मतदान करते पकड़े गए। ज्ञानपुर नगर पंचायत में सर्वाधिक 71.96 फीसदी मतदान हुआ। तीन ड्रोन कैमरे निगरानी में लगाए गए थे।
बलिया में दो नगर पालिका 8 नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। 382 बथों पर कुल 60.26 फीसदी मतदान हुआ। मतदाता सूची से नाम कटने से नाराज लोगों ने एनसीसी तिराहे पर जाम लगा दिया। मनियर में दो फर्जी मतदाता पकड़े गए। 38 केंद्रों पर वेबकास्टिंग हुई। बलिया बैरिया, रेवती और मनियर में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।

आंकड़े एक नजर में
मतदान बूथ पर अपनी बारी का इंतजार करते वोटर
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम वाराणसी
-महापौर पद के लिए प्रत्याशी- 6
-पार्षद पद के लिए प्रत्याशी- 607
-कुल वार्ड- 89 (प्रत्याशी के निधन के चलते एक वार्ड में चुनाव स्थगित है)
-274 मतदान केंद्र, 910 पोलिंग बूथ
-कुल मतदाता- 10,84,821
-पुरुष मतदाता: 5, 91, 334
-महिला मतदाता: 4, 93, 487
नगर पालिका रामनगर
-अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी- 11
-सभासद पद के लिए प्रत्याशी- 148
-कुल वार्ड- 25
-11 मतदान केंद्र, पोलिंग बूथ- 55
-कुल मतदाता- 48611
-पुरुष मतदाता: 25846
महिला मतदाता: 22765
नगर पंचायत गंगापुर
-अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी- 4
-सदस्य पद के लिए प्रत्याशी- 11
-कुल वार्ड- 10
-छह मतदान केंद्र, पोलिंग बूथ- 10
-कुल मतदाता- 5984
-पुरुष मतदाता: 3189
-महिला मतदाता: 2795