फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation not decide radius of two km from Kashi Vishwanath Temple

खुले में बिक रहा मांस: प्रस्ताव पास कर भूला निगम, तय नहीं कर सका विश्वनाथ मंदिर से दो किमी का दायरा

Thu, 06 Mar 2025 11:41 AM IST
प्रगति चंद गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी।
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 06 Mar 2025 11:41 AM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से दो किमी का दायरा नगर निगम नहीं तय कर सका। ऐसे में अभी भी खुले में मांस बिक रहा है। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation not decide radius of two km from Kashi Vishwanath Temple
मौलवीबाग में खुली मांस की दुकान। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्वनाथ मंदिर से दो किमी दायरे में मांस की दुकानों को बंद करने का अभियान ठंडा पड़ गया है। अब तक नगर निगम की ओर से दो किमी का दायरा ही तय नहीं किया गया है। इस कारण से कारोबार फिर से चोरी-छिपे चलने लगा है। खासकर बेनियाबाग, हड़हासराय, रेवड़ी तालाब, मदनपुरा, मौलवीबाग सोनिया, सिद्धगिरीबाग आदि इलाकों में कहीं खुले तो कहीं चोरी से मांस की बिक्री हो रही है। 

विज्ञापन


बेनियाबाग पर दुकान के बाहर चार-पांच लोग खड़े रहते हैं। यहां कोई मांस लेने जाता है तो उसे दुकान के अंदर भेज दिया जाता है। बाहर खड़े लोग निगरानी करते हैं। मांस खरीदने वाला भी झोला लेकर चला जाता है। सिद्धगिरिबाग के पास दुकानदार को हिदायत दी गई थी खुले में मांस न बेचे।
विज्ञापन


बावजूद इसके यहां खुले में मांस की बिक्री हो रही है। इसी प्रकार रेवड़ी तालाब, मदनपुरा में भी नियमों को दरकिनार कर खुले में मांस बेचा जा रहा है। सदन की बैठक में यह प्रस्ताव आदिविश्वेश्वर वार्ड के पार्षद इंद्रेश कुमार सिंह नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 91 (2) के तहत लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धार्मिक शहरों अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार आदि के प्रमुख मंदिरों से दो से पांच किमी दायरे में मांस-मदिरा की दुकानें नहीं हैं। केवल काशी में ही विश्वनाथ मंदिर के दो किमी दायरे में मांस-मदिरा की दुकानें हैं। धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर इसे दो किमी के बाहर किया जाएगा। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया था।


इस दायरे में लहुराबीर, सोनारपुरा, लक्सा, भेलूपुर तक का इलाका आता है। इसके बावजूद दालमंडी, बेनियाबाग, नई सड़क, हड़हा सराय आदि इलाकों की चोरी छिपे मांस की दुकानें चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed