फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation New house numbers issued to newly expanded areas

वाराणसी नगर निगम: नव विस्तारित इलाकों में जारी किए गए नए मकान नंबर, गृहकर के दायरे में आएंगे भवन

Thu, 07 Nov 2024 12:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 07 Nov 2024 12:17 PM IST
सार

नगर निगम ने नव विस्तारित इलाकों का सर्वे शुरू कराया। नव विस्तारित वाले इलाकों को नए मकान नंबर जारी किए जा रहे हैं। इससे भवनों को गृहकर के दायरे में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation New house numbers issued to newly expanded areas
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम की ओर से नव विस्तारित इलाकों में सर्वे शुरू कराया है। इस सर्वे में नव विस्तारित इलाके के आवास, व्यवसायिक भवनों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद उन्हें गृहकर के दायरे में लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें मकान नंबर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 2.25 लाख भवनों को मकान नंबर जारी किया गया है। इनसे गृहकर वसूला जाता है। इनके अलावा नव विस्तारित इलाकों के भवन स्वामियों को मकान नंबर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उन्हें मकान नंबर जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


पहले चरण में इन इलाकों के व्यावसायिक भवनों से गृहकर लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में आवासीय भवनों को मकान नंबर जारी किए जाएंगे। इसके लिए भवन स्वामियों को आवेदन करना होगा। इसके लिए जल्द प्रारूप जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर के अनुसार नव विस्तारित वाले इलाकों में सर्वे के लिए सर्वेयर लगाए गए हैं। सर्वे पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed