फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation House Meeting water tax surcharge for 125,000 homeowners waived

Varanasi News: सवा लाख मकान मालिकों के जलकल का सरचार्ज हुआ माफ, मेयर की अध्यक्षता में नगर निगम सदन की बैठक

Tue, 20 Jan 2026 06:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Jan 2026 06:28 PM IST
सार

मेयर की अध्यक्षता में नगर निगम सदन की बैठक हुई। इस दौरान जलकल का सरचार्ज शत-प्रतिशत माफ कर दिया गया है। व्यावसायिक भवनों को इस छूट से बाहर रखा गया है। इसी माह के अंत तक संशोधित बिल जारी करने का आदेश भी दिया गया है।
 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation House Meeting water tax surcharge for 125,000 homeowners waived
मेयर अशोक कुमार तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को टाउनहॉल में हुई नगर निगम सदन की बैठक में जलकल का सरचार्ज शत-प्रतिशत माफ कर दिया गया है। इसका लाभ सवा लाख भवन स्वामियों को मिलेगा, जिनके आवासीय और मिक्स्ड भवनों पर यह लागू होगा। अब 31 मार्च तक पुराने जलकर पर एक भी रुपया सरचार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, व्यावसायिक भवनों को इस छूट से बाहर रखा गया है। इसी माह के अंत तक संशोधित बिल जारी करने का आदेश भी दिया गया है।

विज्ञापन


सदन में यह मुद्दा पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया ने उठाया। उन्होंने कहा कि जलकल विभाग ने बिना किसी पूर्व नोटिस के कई वर्षों का बकाया सरचार्ज सहित भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जलकल विभाग प्रति वर्ष एक मुश्त जमा समाधान योजना के तहत सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट देता रहा है। वहीं इस बार निगम ने जलकर, सीवरकर और हाउस टैक्स का एकीकृत बिल भेजा है। 
विज्ञापन


बिना नोटिस दिए कई वर्षों का सरचार्ज जोड़ दिया गया है। उन्होंने पूर्व की भांति जलकर पर सरचार्ज माफ करने का सुझाव दिया। सदन ने इसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। इस निर्णय से जलकर के बकायेदारों को बड़ी राहत मिली है। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने तमाम सवालों का जवाब दिया। कज्जाकपुरा सेतु का नाम बाबा लाट भैरव सेतु रखने की सदन ने हरी झंडी दे दी है। कार्यकारिणी से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। निगम बाबा लाट भैरव सेतु के नामकरण की सूचना विभिन्न विभागों को भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कब्जे और भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख

पार्षद मदन मोहन दूबे ने ‘’डोर-टू-डोर’’ कूड़ा उठाने वाली कंपनी को कटौती कर भुगतान करने के प्रकरण उठाए। उन्होंने पूछा कि 28 करोड़ में से 21 करोड़ की कटौती के आदेश के बावजूद कितना भुगतान किया गया। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने सदन को बताया कि कटौती करके ही भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में वार्ड 59 (रमरेपुर) में पोखरियों पर अवैध कब्जे हटाने और वार्ड 65 (रामनगर) में वाजिदपुर की जमीन पर पार्क बनाने के निर्देश दिए गए। पुराना रामनगर में हरिजन बस्ती में पार्क बनाया जाएगा। 

पेयजल और स्वच्छता पर सख्ती
पार्षद श्याम आसरे मौर्य ने इंदौर की घटना का उदाहरण देते हुए पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर निगम का कर्तव्य है कि वह दूषित जल की आपूर्ति रोके। गर्मी से पहले कुओं की सफाई और हैंडपंपों के रिबोर का कार्य युद्धस्तर पर करने का आदेश दिया गया। 

स्वागत के लिए चारों सीमा पर बनेंगे काशी द्वार 
वाराणसी की चारों सीमाओं पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इन पिलरों पर काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक झलक दिखेगी, जिससे पर्यटकों को नगर निगम सीमा में प्रवेश करते ही एक अलग अनुभूति होगी। बैठक में पार्षद अमरेश कुमार ने काशी की छवि और पर्यटन विकास, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को देखते हुए अनुशासन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया।

हर वार्ड में मिलेगा एक मिस्त्री और दो लेबर
हर वार्ड में अब तक एक मिस्त्री और दो लेबर की तैनाती न होने पर महापौर ने नाराजगी जताई। इंजीनियरिंग विभाग को अविलंब व्यवस्था करने का निर्देश दिया। 

इन पर भी हुई चर्चा 
स्ट्रीट लाइट के रखरखाव के लिए नई कंपनी से होगा अनुबंध, पोखरा तालाबों और कुओं का संरक्षण, कुत्तों के पंजीकरण में तेजी, जन्म-मृत्यु के आवेदनों का समय से निस्तारण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed