फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation collected 25 lakh diyas from 84 ghats and ponds in 12 hours

Varanasi News: 12 घंटे में नगर निगम ने 84 घाटों और कुंडों से उठाए 25 लाख दीये, 840 सफाई कर्मियों ने की सफाई

Sat, 08 Nov 2025 02:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Nov 2025 02:21 PM IST
सार

Varanasi News: देव दीपावली की रात 11 बजे नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू किया था। 12 घंटे में 84 घाटों और कुंडों से 25 लाख दीये उठाए। इसके अलावा 840 सफाई कर्मियों ने घाट की सफाई की। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation collected 25 lakh diyas from 84 ghats and ponds in 12 hours
गंगा में खड़ी नावें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली की रात 11 बजे से लेकर अगले दिन 11 बजे तक अनवरत सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम की सफाई टीम ने 12 घंटे में 84 घाटों और कुंडों से 25 लाख दीये उठाए। इसके अलावा 840 सफाई कर्मियों ने घाट की सफाई की। देव दीपावली पर तीन शिफ्ट में सफाई कराई गई। सुबह कार्तिक पूर्णिमा के स्नान से पूर्व, दोपहर स्नान के बाद और रात में दीपक जलने के बाद सफाई कराई गई।

विज्ञापन


मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि लगातार गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर निगम ने डाला छठ और देव दीपावली पर सफाई की कार्ययोजना बनाई थी। जिसके तहत नगर निगम ने ताकत झोंककर सफाई कराई। देव दीपावली के बाद रातों-रात सभी 84 गंगा घाटों की सफाई शुरू कराई गई। घाटों पर फैले अवशेष, फूल-मालाएं एवं अन्य अपशिष्टों की सफाई की। कूड़े का निस्तारण किया। घाटों से कूड़ा हटाने के लिए 40 हाॅपर वाहनों एवं नावों का उपयोग किया गया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने देव दीपावली बीतने के बाद सभी घाटों से 12 घंटे के भीतर कचरे और लाखों दीयों का निपटारा कराया गया। इस अभियान के सफल संचालन में अपर नगर आयुक्त सविता यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई निरीक्षक एवं नगर निगम के समस्त कार्मिकों का योगदान सराहनीय रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed