फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation cleared sewer flowing on bismillah khan house road

नगर निगम को आया होश: शहनाई के जादूगर के घर जाने वाला रास्ता कराया साफ, कई दिनों से बह रहा था सीवर

Wed, 16 Jun 2021 01:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Jun 2021 01:24 PM IST
सार

भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां मार्ग पर कई दिनों से सीवर बह रहा था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation cleared sewer flowing on bismillah khan house road
सफाई करते वाराणसी नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार वाराणसी नगर निगम के अधिकारियों की नींद टूटी और शहनाई के जादूगर भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के घर जाने वाले रास्ते पर बह रहे सीवर को मंगलवार की शाम चार बजे साफ करा दिया। अमर उजाला ने दो दिनों से लगातार यहां सड़कों पर बह रहे सीवर की समस्या को प्रकाशित कर नगर निगम की पोल खोल रखी थी। नगर निगम की ओर से दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद मशीन और पंप लगाकर जाम सीवर लाइन को साफ किया गया। सफाई टीम के लौटने के बाद हुई बारिश से फिर गड्ढे में पानी भर गया है। अब भी वहां गंदगी, कीचड़ और टूटी साइकिल पड़ी है। 

विज्ञापन


नगर निगम के अपर नगर आयुक्त देवीदयाल वर्मा ने बताया कि बेनियाबाग पार्क में स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। पास में शाही नाले की सफाई का काम चल रहा है। इसके चलते पार्क के पीछे हड़हा जाने वाले मार्ग जहां पर उस्ताद के नाम से शिलापट्ट लगा है। वहां लाइन जाम होने से सीवर सड़कों पर बह रहा था। जलकल के कर्मचारियों ने मशीन और पंप लगाकर सोमवार को भी सफाई करने की कोशिश की थी। इसी दौरान बारिश हो गई, जिसके चलते सफाई में दिक्कत आई। दूसरे दिन दो और हैवी पंप लगाकर लाइन को साफ कराया गया। शाम को जाम लाइन साफ हो गई। अब यहां पर सीवर समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन


उधर क्षेत्र के पार्षद सलीम ने बताया कि दरअसल नवेद कांप्लेक्स के पहले उस्ताद के नाम से मार्ग का बोर्ड लगा है। सड़क पार करके लाइन आई है। इसी लाइन में गड़बड़ी थी। लाइन में प्लास्टिक, ईंट, कचरा, कपड़े आदि फंसे थे। इसकी वजह से सीवर लाइन जाम थी। ओवरफ्लो करके सीवर सड़कों पर बह रहा था। दो दिनों की मशक्कत के बाद मंगलवार की शाम को लाइन साफ हो गई। सोमवार को हुई बारिश के कारण मंगलवार की 12 बजे तक यहां सीवर बह रहा था। एक बजे जब बड़ी मशीन लगाकर सफाई हुई तो शाम चार बजे तक लाइन पूरी तरह से साफ हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई और चैंबर बनाने का काम होगा आज 
नगर निगम के अनुसार वहां पर सफाई के अलावा नए चैंबर बनाए जाएंगे। यह काम बुधवार से शुरू होगा। इसके अलावा वहां पर मेनहोल के ढक्कन लगाए जाएंगे। यही नहीं वहां पर जब शाही नाले की सफाई और स्मार्ट सिटी का काम पूरा हो जाएगा तब नई बड़ी पाइप लाइन डाली जाएगी ताकि आगामी 50 सालों तक सीवर की समस्या न रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed