UP: वाराणसी नगर निगम का टूटेगा अभिलेखागार, 100 साल पुराने रिकॉर्ड को सहेजने की चुनौती; बनेगा नया भवन
Varanasi Latest News: वाराणसी नगर निगम का नया भवन बनाने की तैयारी के साथ ही अभिलेखागार को तोड़ने की भी तैयारी है। ऐसे में इसमें रखे गए 100 साल पुराने रिकॉर्ड को सहेजने की चुनौती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी नगर निगम के अभिलेखागार को तोड़ने की तैयारी है। इसके भीतर रखे 100 साल पुराने रिकॉर्ड को सहेजने की चुनौती है। इनमें कई पुराने रजिस्टर ऐसे हैं। जिन्हें उठाने और पलटने से ही पन्नों के फटने व बिखरने का खतरा है। इसे देखते हुए बहुत सावधानी से इस अभिलेखागार के रिकॉर्ड को समेटा जाएगा।
नगर निगम का नया भवन बनाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत अभिलेखागार को भी तोड़कर नया भवन बनाया जाएगा। इन रिकॉर्डों को शिफ्ट करने के साथ ही आने वाले दिनों में पूरी तरह से डिजिटल किया जाएगा।
पुराने रिकॉर्डों को डिजिटल रूप में सहेजने की तैयारी चल रही है। इससे घर बैठे आम जनता को निर्धारित शुल्क जमा करने पर अपनी संपत्ति का पूरा विवरण पता चल जाएगा। इसके लिए जनता को बार-बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें; ये कैसी व्यवस्था: 4750 ऑटो को सिटी परमिट, जबकि सड़क पर दौड़ रहे हैं पांच गुना ज्यादा; नहीं हो रही कार्रवाई
नगर निगम के अभिलेखागार में आजादी के पहले से अब तक के रिकॉर्ड हैं, जो काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। अगर इन्हें बार-बार पलटा या खोला जाता है तो यह टुकड़ों में टूटने लगते हैं। इसको सहेजने के लिए नगर निगम सभी रिकॉर्डों को डिजिटल रूप में सहेजेगा।
इस काम से न केवल रिकॉर्ड सुरक्षित होंगे, बल्कि आम आदमी को भी बार-बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे वह किसी भी संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे जनता का समय बचेगा और रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेंगे।