फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Mother and son died in a road accident

Varanasi : शोक जताकर लौटते समय सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, घायल चाची अस्पताल में भर्ती

Mon, 22 Jan 2024 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 02:01 AM IST
सार

हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। चाची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
Varanasi: Mother and son died in a road accident
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दानूपुर में रिंग रोड पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर में घुस गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। चाची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल भिजवाया। साथ ही मां-बेटे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सब शोक जताकर लौट रहे थे, तभी रिंग पर हादसा हो गया। तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर का रहने वाला आनंद उर्फ करिया (22) अपनी मां लालमनि देवी (48) और चाची राधिका (41) को बाइक से लेकर गणेशपुर चाचा मग्घण के घर गया था। अपराह्न लगभग तीन बजे तीनों बाइक से गणेशपुर से फूलपुर स्थित घर के लिए रवाना हो गए। दानूपुर क्षेत्र में एक धर्मकांटा के सामने आनंद की तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आनंद और लालमनि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राधिका गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई।
विज्ञापन


चाचा के घर मौत पर शोक जताने गए थे तीनों
फूलपुर निवासी आनंद उर्फ करिया के चाचा शिवपुर क्षेत्र के गणेशपुर निवासी मग्घड़ के पोते की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह सूचना पाकर शोक संवेदना जताने के लिए आनंद, उसकी मां लालमनी देवी और चाची राधिका गणेशपुर आए थे। हादसे की सूचना के बाद फूलपुर से परिजन दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। मां-बेटे की मौत से परिजन रो-रोकर कर बेहाल थे। आनंद चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed