{"_id":"645cac846bb25b2ff10b4b4c","slug":"varanasi-monitoring-will-be-done-with-third-eye-on-the-day-of-counting-policemen-will-be-posted-in-plain-clo-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मतगणना के दिन तीसरी आंख से होगी निगरानी, सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मतगणना के दिन तीसरी आंख से होगी निगरानी, सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
Thu, 11 May 2023 02:21 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 11 May 2023 02:21 PM IST
सार
वाराणसी में जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम और एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवा सिम्पी चिनप्पा ने गुरुवार को मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और मतगणना के दिन पूरी सतर्कता बरतने को कहा।
विज्ञापन
पहाड़िया मंडी में जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम व शिवा सिम्पी चिनप्पा एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम और एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवा सिम्पी चिनप्पा ने गुरुवार को पहाड़िया मंडी में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मतगणना स्थल की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और मतगणना के दिन पूरी सतर्कता बरतने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की मतगणना के दिन कार्मिकों व अन्य के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Azamgarh: वेस्ली इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने भांजी लाठियां
विज्ञापन
इसके अलावा बैरिकडिंग की जा रही है। पूरे स्थल को सीसीटीवी से लैस किया गया है। मतगणना के दिन सभी गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि मतगणना के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गयी है। सादे कपड़ों में भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।सिवल पुलिस के अलावा पीएसी व सीआरपीएफ़ के जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन