वाराणसी: जन चौपाल में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के निर्देश
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में आयोजित जन चौपाल में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों के माध्यम से शिकायतों का समाधान कराने और विकास कार्य जारी रखने का भरोसा दिया।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के कठिराव, दबेथुवा और ढोरा गांव में गुरुवार को जन चौपाल और जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से शिकायतों का समाधान कराने और क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।
जनता की जरूरतों के अनुरूप हो विकास
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता जनता की सोच और जरूरतों के अनुसार क्षेत्र का विकास करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
किसानों और जरूरतमंदों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनना और अधिकारियों के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित कराना है।
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, एसीपी प्रशांत सिंह, बीडीओ छोटेलाल तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा आदित्य नारायण दुबे, बृजेश कुमार दुबे, पवन कुमार सिंह, अजय पटेल, हौसिला पांडेय, दीपक कुमार सिंह, अशोक गौतम, प्रवेश दुबे, विपिन कुमार राय, ग्राम प्रधान धनंजय सिंह, पंकज चौरसिया और संतलाल यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
