फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Medical waste being thrown on the road, increased risk of infection

वाराणसी: सड़क पर फेंक रहे मेेडिकल वेस्ट, संक्रमण का बढ़ा खतरा

Tue, 01 Feb 2022 08:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Feb 2022 08:49 PM IST
सार

जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में साफ-सफाई व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
Varanasi: Medical waste being thrown on the road, increased risk of infection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में कोरोना काल में जहां संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है, वहीं सरकारी अस्पताल में इसका कोई पालन नहीं दिख रहा है। हालत यह है कि मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। 
विज्ञापन


इसमें सबसे खराब हाल जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा की हो गई है। यहां परिसर में बीच सड़क ही मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बना है। इस तरह की स्थिति तब है, जबकि इसी रास्ते से चिकित्सक, कर्मचारी आते जाते हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को महिला अस्पताल में एमसीएच विंग के पास जहां मेडिकल वेस्ट निस्तारण का स्थान बना है, वहां सड़क पर ही उसको फेंक दिया गया था। यहीं नहीं यहां कुत्ते भी उसे उठाकर एक जगह से दूसरे जगह लेकर जा रहे थे। ऐसा लग रहा था, जैसे लंबे समय से यहां सफाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गर्भवती महिलाओं को संक्रमण का खतरा
महिला अस्पताल में हर दिन वाराणसी और आसपास के जिलों से भी 300 से अधिक गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद अल्ट्रासाउंड, खून जांच भी कराने महिलाएं जाती हैं। अस्पताल में जहां मेडिकल वेस्ट निस्तारण की जगह है, वह अल्ट्रासाउंड जाने वाले रास्ते में हैं। मंगलवार को इसके सड़क पर फेंके जाने की वजह से उसमें दुर्गंध उठ रही थी। इससे महिलाओं में संक्रमण का खतरा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed