फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Mayor mridula jaiswal met PM narendra modi

पीएम से मिली बनारस की नई मेयर मृदुला जायसवाल, काशी को समृद्ध बनाने पर जोर

Tue, 05 Dec 2017 08:25 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Tue, 05 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Mayor mridula jaiswal met PM narendra modi
मेयर मृदुला जयसवाल के साथ पीएम मोदी - फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सहित प्रदेश के नवनिर्वाचित भाजपा के 14 महापौरों से मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी महापौरों को ‘स्वच्छता ही विकास की नींव है’ का पाठ पढ़ाया। पीएम से मुलाकात के बाद बनारस लौटीं महापौर मृदुला जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


मृदुला ने कहा कि काशी को स्वच्छ शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पीएम से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान पीएम ने सभी महापौरों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ समाज की सेवा करें। काशी ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश के विकास की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी महापौरों को जीतने की बधाई और आशीर्वाद दिया। सभी के साथ नाश्ता, भोजन और चाय पर चर्चा हुई। मृदुला ने बताया कि किसी एक व्यक्ति या एक जिले के विकास पर उनका फोकस नहीं था। पूरे देश के विकास पर बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था लेकिन साइक्लोन के चलते वहां नहीं जा सकी। आगे पार्टी का जैसा निर्देश मिलेगा, पालन किया जाएगा। 


मेयरों से मुलाकात के बाद अपनी बात प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर साझा की। उन्होंने लिखा कि काशी की जनता ने जो समर्थन दिया, वह अभूतपूर्व है। हमारा उद्देश्य एक समृद्ध काशी बनाना है। देश में पिछले तीन वर्षों में बहुत विकास हुआ है। आने वाले वर्षों में हम इसे जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed