{"_id":"587b85bd4f1c1b3703efe1c1","slug":"varanasi-maya-s-birthday-cake-cutting-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में केक काटकर मनाया माया का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में केक काटकर मनाया माया का जन्मदिन
टीम डिजिटल, वाराणसी
Updated Sun, 15 Jan 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
mayawati birthday
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रत्याशियाें और पदाधिकारियों ने केक काटा और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर अपनी नेता को जन्मदिन का तोहफा देने का संकल्प लिया।
साथ ही क्षेत्र में जन-जन तक बसपा की रीतियों-नीतियों को पहुंचाने का निर्णय लिया गया। रोहनिया विधानसभा में रोहनिया बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहन राजभर ने कहा कि बहन मायावती की सरकार बनी तो सर्व समाज का भला होगा।
मंडल अध्यक्ष मेराज फारुकी ने कहा कि प्रदेश में फैले गुंडागर्दी को समाप्त करने केलिए पार्टी को जीत दिलानी होगी और बहनजी को मुख्यमंत्री बनाना है। अध्यक्षता करते हुए रोहनिया के प्रत्याशी प्रमोद सिंह ने कहा कि केंद्र की नोटबंदी और प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता परेशान है।
विज्ञापन
सत्ता पर काबिज प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस मौके पर संतोष, कल्पनाथ जैसल, अजय कुमार उपस्थित थे। कैन्ट विधानसभा इकाई की ओर से नेवादा स्थित एक लॉन में मायावती का जन्मदिन मनाया गया। मुख्यातिथि बीएचयू के प्रो. महेश प्रसाद अहिरवार ने कहा कि भाजपा का मुकाबला सिर्फ बहुजन समाज पार्टी ही कर सकती है।
प्रदेश की सपा सरकार के पांच साल का शासनकाल लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार व्याप्त है। समारोह की अध्यक्षता कैन्ट विधासभा के प्रभारी प्रत्याशी भाई रिजवान अहमद ने की और पार्टी की पूर्व के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया।
शहर उत्तरी विधानसभा का काजीसादुल्लापुरा में मायावती का जन्मदिन मनाया गया। अध्यक्षता पार्टी प्रत्याशी सुजीत मौर्या ने की। पिंडरा में पार्टी प्रत्याशी बाबू लाल पटेल की अध्यक्षता में बसनी रामलीला मैदान में, शिवपुर में उमरहा बाजार में पार्टी प्रत्याशी विरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में, सेवापुरी में प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में साधू की कुटिया कल्लीपुर में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया।