फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi married woman hanged herself her family members broke open room door and recovered dead body

वाराणसी: सुबह नहीं खुला बहू के कमरे का दरवाजा, अनहोनी की आशंका पर तोड़ा गया; अंदर मिली लटकती लाश

Fri, 23 Oct 2026 08:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 23 Oct 2026 08:27 PM IST
सार

चोलापुर क्षेत्र के गहुरा गांव में शुक्रवार को 25 वर्षीय महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। निजी विद्यालय में अध्यापिका ज्योति की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। उनका पति छत्तीसगढ़ में रहता है। उनका दो साल का बेटा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Varanasi married woman hanged herself her family members broke open room door and recovered dead body
चोलापुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोलापुर थाना क्षेत्र के गहुरा गांव में शुक्रवार को 25 वर्षीय विवाहिता ज्योति दूबे का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर ससुर ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों ने ज्योति को फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गहुरा गांव निवासी ज्योति दूबे की शादी करीब तीन वर्ष पहले अभिषेक उर्फ लल्लू दूबे पुत्र शशिकांत दूबे के साथ हुई थी। ज्योति एक निजी विद्यालय में अध्यापिका थी। उसके पति अभिषेक छत्तीसगढ़ में रहकर निजी तौर पर अध्यापन का कार्य करते थे।

विज्ञापन
Trending Videos

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो साल का है बेटा

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह ज्योति अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ससुर शशिकांत दूबे ने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश करने पर ज्योति साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मृतका का मायका चोलापुर थाना क्षेत्र के देईपुर गांव में है। उसके पिता का नाम उदित नाथ पांडेय बताया गया है। ज्योति का दो वर्ष का एक बेटा है। मां की मौत से परिवार में दुख का माहौल है।

विज्ञापन

आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पति के छत्तीसगढ़ में रहने के कारण ज्योति ससुराल में अकेली रहती थी और परेशान रहती थी। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चोलापुर के प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम ने बताया कि मामले में कोई लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed