फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Many discrepancies found in GST raid in Ramnagar, firm made on paper

वाराणसी: रामनगर में जीएसटी के छापे में मिलीं कई गड़बड़ियां, कागज पर बना लिया फर्म, हकीकत में पता नहीं 

Fri, 25 Jun 2021 12:15 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 25 Jun 2021 12:15 AM IST
सार

सरिया कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई में कागज पर फर्जी फर्म बनाने, लेनदेन के कागजातों में गड़बड़ी मिली है। जीएसटी के अधिकारी कार्रवाई में लगे हैं।
 

विज्ञापन
Varanasi: Many discrepancies found in GST raid in Ramnagar, firm made on paper
वाराणसी: रामनगर में कारोबारियों के यहां जीएसटी का छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी की टीम ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के रामनगर में सरिया कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई की। इसमें कागज पर फर्जी फर्म बनाने, लेनदेन के कागजातों में गड़बड़ी मिली है। जीएसटी के अधिकारी कार्रवाई में लगे हैं।

विज्ञापन


जीएसटी कमिश्नर लल्लन कुमार के निर्देशन में ज्वाइंट कमिश्नर राजेद्र कुमार और असिस्टेंट कमिश्नर आदिल अशरफ के नेतृत्व वाली टीम रामनगर पड़ाव के सूजाबाद में जिस पते पर सरिया कारोबार के लिए बनी फर्म वाराणसी मेटल एंड एलॉय पर जांच के लिए पहुंची, तो मौके पर कोई फर्म ही नहीं मिली। असिस्टेंट कमिश्नर आदिल अशरफ ने बताया कि जालसाजी कर आईटीसी का लाभ लेने के लिए ही ऐसा किया गया। इसके अलावा फर्म की ओर से 3.47 करोड़ रुपये का फर्जी बिल भी बनाया गया है। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों में इस तरह की चर्चा होती रही कि जिस फर्म पर छापा मारा गया, वह भुल्लन यादव की बताई जा रही है। वह पूर्व सांसद का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य फर्म मां आयरन पर भी छापे में मौके पर करीब 30 लाख रुपये के ऐसे सामान मिले, जिसके कोई कागजात नहीं लिए गए। अधिकारियों ने फर्म के मालिक को कागजात दिखाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर, सीजीएसटी लल्लन कुमार ने बताया कि रामनगर में दो फर्मों पर छापे की कार्रवाई की गई। इसमें एक फर्म तो केवल कागज पर ही चलती मिली। इसके अलावा फर्जी बिल सहित अन्य कई गड़बड़ियां मिली हैं। एक अन्य फर्म पर भी सामान के कागजात नहीं मिले हैं। जांच की प्रक्रिया जारी है, इसके बाद ही कार्रवाई का फैसला हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed