{"_id":"664710a0c96fffad850e2b68","slug":"varanasi-mandal-reaches-semi-finals-of-subroto-cup-in-varanasi-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सुब्रतो कप के सेमीफाइनल में पहुंचा वाराणसी मंडल, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सुब्रतो कप के सेमीफाइनल में पहुंचा वाराणसी मंडल, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Fri, 17 May 2024 01:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 01:39 PM IST
सार
Varanasi News: 66वें मिनट में शारिक ने गोल कर टीम का स्कोर 3-2 कर जीत दिलाई। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल शुक्रवार को विकास इंटर कालेज और गुरु गोविंद सिंह इंटर कालेज बीच मैच खेला जा रहा है।
विज्ञापन
खेल के दौरान खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में खेली जा रही प्रादेशिक सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल जीतकर वाराणसी मंडल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व कर रही विकास इंटर कॉलेज की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर खेले गए मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने जीत का सिलसिला जारी रखा। खेल के 10वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 1-0 की बढ़त दिला दी। अठारहवें मिनट में वाराणसी मंडल के आयुष ने गोल कर स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में 55वें मिनट में वाराणसी मंडल के शारिक ने गोल कर टीम का स्कोर 2-1 कर दिया।
विज्ञापन