फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Man jumps river save youth after Ganesh Visarjan and drowns woman jumped help is rescued

वाराणसी: गणेश विसर्जन के बाद युवक को बचाने नदी में कूदा, डूबा; छलांग लगाने पहुंची महिला को बचाया

Sat, 19 Sep 2026 12:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 19 Sep 2026 12:38 AM IST
सार

वाराणसी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूब रहे युवक को बचाने के लिए एक युवक ने छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूब गया। घटना के बाद उसे बचाने के लिए नदी में कूदने पहुंची महिला को लोगों ने रोककर सुरक्षित बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Varanasi Man jumps river save youth after Ganesh Visarjan and drowns woman jumped help is rescued
राजघाट पुल पर गंगा में छलांग लगाने पहुंची महिला को बचाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ागांव थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव के सामने वरुणा नदी में शुक्रवार देर शाम संजय कुमार दीक्षित (45) डूब गए। युवक को बचाने के लिए संजय ने वरुणा नदी में छलांग लगाई थी। बड़ागांव और जंसा थाने की पुलिस ने देर रात तक खोजबीन की। 

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के राखी नेवादा गांव निवासी संजय कुमार दीक्षित (45) हैदराबाद में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। कुछ दिन पहले ही गांव आए। वह अपने घर में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने कुछ युवकों के साथ वरुणा नदी पर पहुंचे थे। विसर्जन के बाद मनोज कुमार नामक एक युवक अपनी टोपी निकालने के लिए नदी में कूद पड़ा। उसे डूबता देख उसके पिता भी नदी में कूद गए। 
विज्ञापन


संजय दीक्षित ने भी युवक को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। मनोज और उसके पिता तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन संजय दीक्षित तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण डूब गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जंसा थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह और बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रयास लगातार जारी है। रात में खोजबीन बंद कर दी गई और शनिवार सुबह गोताखाेर अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजघाट पुल पर गंगा में छलांग लगाने पहुंची महिला को बचाया
आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट पुल पर शुक्रवार रात गंगा में छलांग लगाने के इरादे से जाली पर चढ़ी महिला को युवक ने बचा लिया। युवक ने महिला को नीचे खींचकर राजघाट पिकेट पर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने महिला के मोबाइल से संपर्क कर सारनाथ निवासी परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद उसका देवर गोविंद राजघाट पहुंचा। उसने बताया कि महिला उसके बड़े भाई की पत्नी है। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला बेटी की दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने समझा-बुझाकर महिला को देवर के साथ घर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed