फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Major Accident many people died and injured after car collides with bus on highway

Varanasi Accident News: खड़ी बस के पीछे घुसी कार, ससुर और दामाद की मौत; महाकुंभ से काशी आ रहे थे श्रद्धालु

Thu, 06 Feb 2025 10:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 06 Feb 2025 10:37 AM IST
सार

Varanasi Road Accident: वाराणसी जिले में बृहस्पतिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। खड़ी बस में महाकुंभ से लौट रही कार घुस गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Varanasi Major Accident many people died and injured after car collides with bus on highway
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bus Accident In Varanasi: वाराणसी जिले के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर काशी आ रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार इलेक्ट्रिक बस के पीछे जा घुसी। हादसे में ससुर और दामाद की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल परिवार के तीन सदस्यों को राजातालाब थाने की पुलिस ने उपचार के लिए रोहनिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आशंका जताई गई है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है।

विज्ञापन


बिहार के बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा, बरखुट गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह (90) और उनके दामाद शोहा सोनबरसा गांव निवासी अमरेंद्र सिंह (62) व बेटी विभा (56) और बेटे प्रवीण कुमार सिंह (60) व बहू सुषमा सिंह महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। 
विज्ञापन


प्रयागराज से सभी बाबा विश्वनाथ के लिए काशी आ रहे थे। उनकी कार बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने खड़ी इलेक्ट्रिक बस के पीछे घुस गई। पुलिस की मदद से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाने पर ससुर-दामाद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रवीण कुमार सिंह, सुषमा देवी और विभा को रोहनिया स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अपने पिता देवेंद्र प्रताप सिंह, पत्नी सुषमा देवी, बहन विभा और जीजा अमरेंद्र के साथ कार से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। मगर, रास्ते में हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि अमरेंद्र सिंह भाजपा के ब्लाक अध्यक्ष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed