फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Maharishi Valmiki Jayanti celebrated with great fervor composition of the Ramayana

वाराणसी: धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती; रामायण की रचना को बताया ऐतिहासिक कार्य

Mon, 26 Oct 2026 06:47 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Mon, 26 Oct 2026 06:47 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Varanasi Maharishi Valmiki Jayanti celebrated with great fervor composition of the Ramayana
महर्षि वाल्मीकि जयंती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति की वाराणसी इकाई की ओर से सोमवार को कैंट स्थित नरेंद्र कुमार शास्त्री अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि के तैलचित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश कुमार चौधरी, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने अपने कृतित्व के माध्यम से मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

 

Trending Videos

वक्ताओं ने जीवन और कृतित्व पर डाला प्रकाश
समारोह में कैप्टन पंधारी राम, वीएन राम, राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, निर्मला चौधरी, आशुतोष चौधरी, नत्थू राम, बाबूलाल, अखिलेश कुमार एडवोकेट, मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट, नारायण गोंड, रोहित कुमार कन्नौजिया, संदीप सिंह यादव, गिरजाशंकर लाल, आरडी राम और धर्मराज समेत अन्य वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला और श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह की अध्यक्षता प्रो. केआर शास्त्री ने की। संचालन नत्थू राम ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed