{"_id":"594182a54f1c1b7a738b459b","slug":"varanasi-mahadani-arrived-to-donate-blood-with-passion-and-zeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में जोश और जज्बे के साथ रक्तदान करने पहुंचे महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में जोश और जज्बे के साथ रक्तदान करने पहुंचे महादानी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में रक्तदान का निरीक्षण करते आईएमए पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज धूप और गर्मी के बावजूद बुधवार को लोग पूरे जोश और जज्बे के साथ रक्तदान के लिए आगे आए। विश्व स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आईएमए भवन, लहुराबीर में आयोजित रक्तदान शिविर में 20 महादानियों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर लक्ष्मी हॉस्पिटल की ओर से लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लोगों ने बीपी, सुगर आदि की जांच भी कराई। आईएमए परिसर में सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक चले शिविर में कुछ लोग पहली बार रक्त देने पहुंचे तो कुछ ऐसे भी थे, जिनके लिए रक्तदान का यह चौथा-पांचवां मौका था।
बारी-बारी से सबने पूरे उत्साह के साथ से रक्तदान किया। सुबह साढ़े नौ बजे सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने आईएमए अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार राय, सचिव डॉ. कार्तिकेय सिंह, आईडीए के संयुक्त सचिव डॉ. अमर अनुपम की मौजूदगी में शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने को रक्तदान की महत्ता बताते हुए महादानियों को पुरस्कृत किया। सीएमओ ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। आईएमए अध्यक्ष ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कर जरूरतमंद की जान बचाने की अपील की।
सचिव ने कहा कि देश में स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों की संख्या कम है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। कई बार खून न मिल पाने से मरीज की जिंदगी बचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों का प्रयास काम आता है। इस दौरान डॉ. गौतम सेन, राम कुमार गुप्ता, केपी चौबे, संदीप और सनी आदि मौजूद थे।