{"_id":"590eea044f1c1b3854850a2b","slug":"varanasi-madarsa-student-will-learn-nationlism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब मदरसों में पढ़ाया जाएगा ‘नेशनलिज्म’ का पाठ, पीएम के खास दोस्त ने ली है जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मदरसों में पढ़ाया जाएगा ‘नेशनलिज्म’ का पाठ, पीएम के खास दोस्त ने ली है जिम्मेदारी
तबस्सुम,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 08 May 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को तैयारी करने के लिए मुहैया कराया जाएगा मैटीरियल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां योगी सरकार मदरसे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और गणित से रूबरू कराने की योजना बना रही है, वहीं काशी के मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को देशभक्ति का पाठ पढ़ाने की तैयारी है।
मदरसों के बच्चों के लिए जल्दी ही एक प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के जरिये उनकी मेधा परखने के साथ-साथ राष्ट्रीयता का जज्बा पैदा करने की पहल भी होगी। विजेता बच्चों को इनाम के तौर पर आगे की पढ़ाई के लिए स्कालरशिप दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त जफर सरेशवाला ने तालीम-ओ-तरबियत मिशन के जरिये काशी के मदरसों को तकनीक से जोड़ने की पहल पहले से ही कर चुके हैं। अब वह इन मदरसों में राष्ट्रीयता की अलख जगाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
सरेशवाला मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं। उनसे जुड़ी संस्था एराइज एंड अवेक बनारस के मदरसों में ‘नेशनलिज्म’ पर प्रतियोगिता के लिए कोर्स मैटीरियल तैयार करा रही है।
कोर्स मैटीेरियल और इससे जुड़ी किताबें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को तैयारी करने के लिए दिया जाएगा।

मिलेगी एक लाख रुपये तक की स्कालरशिप
मदरसा(फाइल फोटो)
संस्था से जुड़े मतीन कैफी ने बताया कि इस मुकाबले में बनारस के दर्जन भर से अधिक मदरसे हिस्सा लेंगे। अव्वल आने वाले छात्र-छात्रा को एक लाख रुपये तक की स्कालरशिप दी जाएगी। दूसरे पायदान पर रहने वाले को 50 हजार और तीसरे को 25 हजार की राशि बतौर स्कालरशिप उनकी आगे की तालीम के लिए दी जाएगी।
बताया कि रमजान में मदरसे एक महीने के लिए बंद हो जाएंगे। प्रतियोगिता ईद के बाद मदरसे खुलने पर कराई जाएगी।