फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi madarsa student will learn nationlism

अब मदरसों में पढ़ाया जाएगा ‘नेशनलिज्म’ का पाठ, पीएम के खास दोस्त ने ली है जिम्मेदारी

Mon, 08 May 2017 02:32 PM IST
तबस्सुम,अमर उजाला,वाराणसी
तबस्सुम,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 08 May 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
varanasi madarsa student will learn nationlism
छात्र-छात्राओं को तैयारी करने के लिए मुहैया कराया जाएगा मैटीरियल - फोटो : file photo
एक ओर जहां योगी सरकार मदरसे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और गणित से रूबरू कराने की योजना बना रही है, वहीं काशी के मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को देशभक्ति का पाठ पढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन


मदरसों के बच्चों के लिए जल्दी ही एक प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के जरिये उनकी मेधा परखने के साथ-साथ राष्ट्रीयता का जज्बा पैदा करने की पहल भी होगी। विजेता बच्चों को इनाम के तौर पर आगे की पढ़ाई के लिए स्कालरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त जफर सरेशवाला ने तालीम-ओ-तरबियत मिशन के जरिये काशी के मदरसों को तकनीक से जोड़ने की पहल पहले से ही कर चुके हैं। अब वह इन मदरसों में राष्ट्रीयता की अलख जगाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेशवाला मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं। उनसे जुड़ी संस्था एराइज एंड अवेक बनारस के मदरसों में ‘नेशनलिज्म’ पर प्रतियोगिता के लिए कोर्स मैटीरियल तैयार करा रही है।

कोर्स मैटीेरियल और इससे जुड़ी किताबें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को तैयारी करने के लिए दिया जाएगा।

मिलेगी एक लाख रुपये तक की स्कालरशिप

varanasi madarsa student will learn nationlism
मदरसा(फाइल फोटो)

संस्था से जुड़े मतीन कैफी ने बताया कि इस मुकाबले में बनारस के दर्जन भर से अधिक मदरसे हिस्सा लेंगे। अव्वल आने वाले छात्र-छात्रा को एक लाख रुपये तक की स्कालरशिप दी जाएगी। दूसरे पायदान पर रहने वाले को 50 हजार और तीसरे को 25 हजार की राशि बतौर स्कालरशिप उनकी आगे की तालीम के लिए दी जाएगी।

बताया कि रमजान में मदरसे एक महीने के लिए बंद हो जाएंगे। प्रतियोगिता ईद के बाद मदरसे खुलने पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed