फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Loot: Gunmen entered the house at 12 o'clock in the night, snatched away the woman's jewellery

Varanasi Loot: रात के 12 बजे घर में घुसे बंदूकधारी बदमाश, महिला के गहने छीनकर ले गए; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 28 Dec 2023 12:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 28 Dec 2023 12:48 PM IST
सार

देवनाथपुर गांव निवासी बुजुर्ग फेकई सिंह करीब दो साल पहले बस्ती से दूर सिवान में अपना मकान बनवाए हैं। वहां वह अपनी पत्नी लाची सिंह के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे बेचन सिंह और उमेश सिंह मुंबई में रहकर ऑटो चलाते हैं। बेचन का बेटा नैतिक भी गांव में ही अपने दादी के साथ रहता है।

विज्ञापन
Varanasi Loot: Gunmen entered the house at 12 o'clock in the night, snatched away the woman's jewellery
वाराणसी में लूट - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

देवनाथपुर गांव स्थित सिवान स्थित एक मकान में घुसकर बुधवार की आधी रात तीन बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाश घर की एक वृद्धा के कान से कर्णफूल नोच कर उसे लहूलुहान कर दिए। सूचना पाकर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, यह चोरी की घटना है और इसमें परिवार का ही एक सदस्य शक के दायरे में है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

देवनाथपुर गांव निवासी बुजुर्ग फेकई सिंह करीब दो साल पहले बस्ती से दूर सिवान में अपना मकान बनवाए हैं। वहां वह अपनी पत्नी लाची सिंह के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे बेचन सिंह और उमेश सिंह मुंबई में रहकर ऑटो चलाते हैं। बेचन का बेटा नैतिक भी गांव में ही अपने दादी के साथ रहता है। वृद्धा ने बताया कि बुधवार की मध्य रात्रि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मकान के समीप पहुंचे और उन लोगों ने नैतिक का नाम लेते हुए कहा कि तुम्हारी भैंस खूंटे से खुद को छुड़ा ली है। यह सुनकर नैतिक ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही तीनों लोग कमरे में प्रवेश कर गए।

विज्ञापन
आरोप है कि दो बदमाशों ने नैतिक और लाची देवी को असलहा सटा दिया और दोनों का मोबाइल छीन लिए। फिर एक बदमाश घर में जेवर और रुपये खंगालने लगा। बदमाशों द्वारा घर में रखे नकदी व गहनों के बारे में वृद्धा से पूछताछ की और फिर जान से मारने की धमकी दी। इससे डर कर वृद्धा ने बॉक्स में रखे गहनों के बारे में बता दिया। उसके बाद बदमाश बॉक्स ले लिए। जाते समय बदमाश वृद्धा के कान का कर्णफूल नोच लिए, जिससे उनका कान छिल गया। जाते समय बदमाशों ने कमरे के बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद लाची देवी ने खिड़की खोलकर शोर मचाना शुरू किया। मकान बस्ती से दूर होने के कारण बस्ती के लोगों को जब उनकी आवाज सुनाई दी तो वह वहां पहुंचे। उसके बाद लोगों ने दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में परिवार के ही एक सदस्य की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed