फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Lok Sabha Election Result 2024 Ajay Rai said margin of victory reduced due blessings people

Varanasi Lok Sabha Election Result 2024: अजय राय बोले, जनता के आशीर्वाद से कम हुआ जीत का अंतर

Tue, 04 Jun 2024 10:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 10:46 PM IST
सार

Varanasi Lok Sabha Election Result 2024: 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतरे थे। उनके सामने कांग्रेस ने अजय राय और सपा ने शालिनी यादव को उतारा था। नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे और यहां प्रधानमंत्री ने सपा की शालिनी यादव को 4,79,505 मतों से बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन
Varanasi Lok Sabha Election Result 2024 Ajay Rai said margin of victory reduced due blessings people
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बधाई दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा 10 लाख वोटों से जीत का दावा कर रही थी लेकिन जनता के आशीर्वाद से जीत का अंतर डेढ़ लाख से ज्यादा नहीं रहा। यह इंडी गठबंधन के प्रत्याशी की जीत है।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व महासचिव सतीश चौबे ने कहा कि जहां एक तरफ राहुल गांधी रायबरेली से लगभग चार लाख मतों से चुनाव जीता है। वहीं, अखिलेश यादव ने डेढ़ लाख से अधिक तो डिंपल यादव ने मैनपुरी से ढाई लाख मतों से जीत दर्ज की है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि हम अपने सभी सहयोगी दलों समाजवादी पार्टी, आप पार्टी, सीपीआईएम के पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने रात-दिन कड़ी मेहनत करके भाजपा को चुनावी मैदान में आइना दिखाया। 
विज्ञापन


अयोध्या की जनता ने भगाया है और काशी की जनता ने सबक सिखाया है। हम सब काशी की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। चुनावी मीडिया प्रबंधन प्रभारी राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. सतीश राय और छावनी बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वाराणसी लोकसभा के चुनाव परिणाम और राष्ट्रीय जनादेश का संदेश है कि देश में नए प्रधानमंत्री के साथ देश की सत्ता का बदलाव हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed