फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi lock down corona virus DM instructions Strict action will be taken if you seen outside

कोरोना से जंग पर सख्त डीएम साहब, लॉकडाउन में सड़कों पर घूमते दिखे तो होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 23 Mar 2020 12:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Mar 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Varanasi lock down corona virus DM instructions Strict action will be taken if you seen outside
वाराणसी लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के संक्रमण और उससे बचाव के लिए वाराणसी में किए गए लॉकडाउन का पालन के लिए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए। लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को पंचकोशी चौराहा पर अत्यधिक संख्या में लोगों के इकट्ठे होने की जानकारी पर डीएम ने क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट को लॉकडाउन पालन कराए जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि नागरिकों के दैनिक आवश्यकता से जुड़ी चींजों की दुकानों के संबंध में दिए गए राहत का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि बॉर्डर सील रहेंगे। केवल आवश्यक सुविधाओं से संबंधित ही वाहन चलेंगे। नगर क्षेत्र में भी आवश्यक सुविधाओं से संबंधित वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का संचालन बंद कराए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने जन सामान्य से अपील भी की है कि आवश्यक सुविधाओं से संबंधित वस्तुएं वह पैदल ही अपने मोहल्ले में जाकर खरीदें और उसके बाद अपने घर में ही रहे। अपने मोहल्ले में भी लोग घूमते हुए न दिखें। जो नहीं मानेंगे उनके खिलाफ धारा 151 के अंतर्गत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन चलेगा सफाई अभियान
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है। सोमवार को पहाड़िया, सारनाथ, भेलूपुर जोन के विभिन्न स्थानों, प्रहलाद घाट, जैतपुरा, शिवपुर क्षेत्र के इंद्र पुर गांव के मौर्य बस्ती, गुप्ता बस्ती, इलियाना बस्ती, धोबियाना बस्ती व कोहराना बस्ती आदि में व्यापक साफ-सफाई के साथ ही कीटनाशक दवाओं का स्प्रे के साथ ही सैनिटाइज किया गया।

क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रामनाथ मेमोरियल हॉस्पिटल नवलपुर बसही (परमानंदपुर) के क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed