फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi lamp of the house went missing months ago the parents who were broken by the police the mourning spre

Varanasi: महीनों पहले गुम हुआ घर का चिराग, पुलिस के चक्कर लगाकर टूट चुके मां-बाप, दिवाली पर पसरा रहा मातम

Wed, 26 Oct 2022 10:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Oct 2022 10:46 PM IST
सार

चोलापुर थाना क्षेत्र के सरैया  (महुलिया ) के रहने वाले अमित कुमार पटेल का एकलौता पुत्र समीर 26 अप्रैल 2022 को गायब हो गया। माता सावित्री देवी और अमित कुमार अपने रिश्तेदारों परिचितों और गांव के लोगों की मदद से उसे खोजने का पूरा प्रयास  किया। लेकिन बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन
Varanasi lamp of the house went missing months ago the parents who were broken by the police the mourning spre
सात महीन से लापता बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ी मन्नत से 3 साल बाद अमित कुमार पटेल के घर एक पुत्र पैदा हुआ। पुत्र का नाम समीर कुमार रखा गया। समीर के लालन-पालन में कोई कसर न रह जाए इसकी कोई कसर मां और बाप ने नहीं छोड़ा। एक पुत्री का भी जन्म हुआ परिवार में खुशहाली थी पुत्र समीर जब पढ़ने स्कूल जाने लगा तो उसे परिवार के लोगों ने दाखिला दिला दिया। परिवार पर पहाड़ तब टूटा जब दुकान गया समीर घर वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन


पता चला कि समीर का अपरहण हो गया समीर के पिता अमित कुमार पटेल पुत्र के घर ना आने के बाद काफी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। चोलापुर थाना क्षेत्र के सरैया  (महुलिया ) के रहने वाले अमित कुमार पटेल का एकलौता पुत्र समीर 26 अप्रैल 2022 को गायब हो गया। माता सावित्री देवी और अमित कुमार अपने रिश्तेदारों परिचितों और गांव के लोगों की मदद से उसे खोजने का पूरा प्रयास  किया।  

विज्ञापन

 

थाना चोलापुर में 26 अप्रैल को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस से गुहार लगाई। धीरे-धीरे 7 महीने का समय हो गया लेकिन समीर का कोई सुराग नहीं लगा। अमित कुमार पटेल के घर में दीपावली का पर्व भी इस वर्ष नहीं मनाया गया। जिस घर का उजाला सात माह पूर्व गुम हो गया उस घर में दीपावली भी फीकी हो गई। दीपावली की रोशनी भी उस परिवार को रोशन नहीं कर पाई। अमित कुमार पटेल का कहना है कि 2006 में सावित्री से शादी हुई 3 साल बाद पुत्र हुआ।  एकलौता पुत्र होने के बाद घर का दुलारा था और कक्षा 5 में पढ़ते समय अप्रैल महीने में उसका अपहरण हो गया।  अमित कुमार ने बताया कि जब थाने जाते हैं तो चौकी भेजा जाता है और चौकी जाते हैं  तो थाने भेजा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed