वाराणसी: देव दीपावली पर शाम 5:15 बजे जलेंगे दीप, चेतसिंह किले में तीन बार होगा 3D प्रोजेक्शन और लेजर शो
24 नवंबर को देव दीपावली पर शाम 5:15 बजे घाटों और गंगा पार दीप प्रज्ज्वलन होगा। चेतसिंह किले पर तीन बार लेजर शो, रात 8 बजे ड्रोन शो और 8:30 बजे ललिता घाट के सामने ग्रीन आतिशबाजी प्रस्तावित है।
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को काशी में देव दीपावली का आयोजन होगा। इस अवसर पर शाम 5:15 से 5:45 बजे तक शहर के सभी घाटों और गंगा पार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके बाद प्रमुख घाटों पर गंगा आरती होगी। चेतसिंह किले पर 3D प्रोजेक्शन और लेजर शो, घाटों से दिखाई देने वाला ड्रोन शो और ललिता घाट के सामने रेती पर ग्रीन आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होंगे।
शाम 5:15 बजे से दीप प्रज्ज्वलन
जारी कार्यक्रम के अनुसार, देव दीपावली पर सभी घाटों और गंगा के उस पार शाम 5:15 से 5:45 बजे तक दीप जलाए जाएंगे। इसके बाद शाम 6 से 7 बजे तक सभी प्रमुख घाटों पर गंगा आरती का आयोजन होगा।
चेतसिंह किले पर तीन बार लेजर शो
चेतसिंह किले पर 3D प्रोजेक्शन और लेजर शो का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला शो शाम 5:45 से 6:10 बजे, दूसरा शाम 7:20 से 7:45 बजे और तीसरा रात 8:30 से 8:55 बजे तक प्रस्तावित है। प्रत्येक शो 25 मिनट का होगा।
रात आठ बजे होगा ड्रोन शो
कार्यक्रम के अनुसार, रात 8 से 8:10 बजे तक ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। इसे सभी घाटों से देखा जा सकेगा। इसके बाद रात 8:30 से 8:40 बजे तक ललिता घाट के सामने गंगा पार रेती पर ग्रीन आतिशबाजी का आयोजन होगा।
इस तरह देव दीपावली पर दीप प्रज्ज्वलन, गंगा आरती, 3D प्रोजेक्शन, लेजर शो, ड्रोन शो और ग्रीन आतिशबाजी के जरिए काशी में विशेष आयोजन प्रस्तावित हैं।
