भव्य, दिव्य और नव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम का वैभव इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर बिखरेगा। 26 जनवरी को झांकी में परेड के दौरान बाबा का धाम इस बार आकर्षण का केंद्र होगा। प्रदेश की झांकी में इस बार काशी विश्वनाथ धाम व एक जिला एक उत्पाद को शामिल किया गया है। झांकी में बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के साथ ही धर्म नगरी काशी की परंपरा, कला और संस्कृति के रंग भी नजर आएंगे।
वाराणसी: गणतंत्र दिवस की झांकी में दुनिया देखेगी काशी पुराधिपति का वैभव, राजपथ पर दिखेगा बाबा का धाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन