फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi jal nigam news

जल निगम की जांच टीम ने कैशियर का लिया बयान

Thu, 23 Jul 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
varanasi jal nigam news
जल निगम निर्माण खंड बरईपुर सारनाथ की अलमारी से चोरी हुए कागजों की विभागीय जांच शुरू हो गई। कैशियर से पूछताछ के साथ बयान दर्ज कर लिया गया। फर्मों की जमानत राशि, एनएससी, बैंक गारंटी, एफडीआर से जुड़े अभिलेख चोरी हो गए हैं। इस संबंध में सहायक अभियंता कुलदीप प्रजापति ने सारनाथ थाने में अभिलेखों के चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस इसके आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर विभागीय जांच करने के लिए जल निगम की जांच टीम कार्यालय पहुंची। जल निगम के मुख्य अभियंता एके पुरवार और जांच सदस्यीय टीम में शामिल अधीक्षण अभियंता आरके बंसल व विभाग के मुख्य लेखा अधिकारी कमला प्रसाद ने जांच शुरू कर दी। दस्तावेजों को रखने वाले कैसियर हर्ष जायसवाल से अधिकारियों ने पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने कहा कि 48 घंटे में रिपोर्ट आएगी। दरअसल अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव ने इन अभिलेखों को विभाग के कैशियर हर्ष जयसवाल को दिया था। वर्तमान में अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण हो गया है। कैशियर ने एफडीआर, जमानत धनराशि, के कागजात चोरी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। 2008 से यह कार्यालय खुला है तब से लेकर अब तक के कागजात हैं। जल निगम के मुख्य अभियंता एके पुरवार ने बताया कि इन फर्मों के अभिलेखों के संबंध में बैंकों को सूचित कर दिया गया है। ताकि कोई इसका गलत इस्तेमाल न करने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed