फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi jai sonkar is the youngest candiidate who win

निकाय चुनाव परिणाम: बनारस के जय सोनकर बने उत्तर प्रदेश के सबसे युवा पार्षद

Sat, 02 Dec 2017 02:10 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 02 Dec 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
varanasi jai sonkar is the youngest candiidate who win
जय सोनकर - फोटो : अमर उजाला
निगम चुनाव में युवा पार्षदों ने जोरदार दस्तक ही नहीं दी है, वादों को पूरा करने का इरादा भी दोहराया है। भाजपा के सबसे अधिक 14, सपा के पांच, कांग्रेस और निर्दलीय दो-दो प्रत्याशी पहली बार जीते हैं। इन युवाओं की अधिकतम उम्र 37 साल है।
विज्ञापन


हबीबपुरा से भाजपा के उम्मीदवार बृजराज कुंवर श्रीवास्तव आशु, नई बस्ती से भाजपा के जय सोनकर, सरसौली से भाजपा के सुनील, नवापुरा से भाजपा के रामचंद्र जायसवाल, हड़हा से प्रदीप कुमार, सरायसुर्जन से भाजपा के संजय गुप्ता, कोनिया से भाजपा के राजेंद्र प्रसाद मौर्या, राजघाट से भाजपा के विजय सोनकर, सिगरा से शशि यादव, बिरदोपुर से भाजपा की शीला, रानीपुर से राजकुमारी गुप्ता, शिवपुरवां से भाजपा की शशिकला, लक्सा से लकी वर्मा, भदैनी से कांग्रेस की मीनू शर्मा, लहंगपुरा से कांग्रेस की अलीशा, रेवड़ी तालाब से सपा की ताहेरा परवीन, प्रह़्लाद घाट से सपा के मिथिलेश साहनी, पियरी कलां से सपा की अंकिता यादव, दारानगर से सपा के मनोज कुमार यादव, जंगमबाड़ी से सपा के गोपाल प्रसाद यादव, पांडेय हवेली से सपा की शहनाज बानो, पानदरीबा से सपा के अंकित यादव, सलेमपुरा से निर्दलीय साजिया खान, ओंकालेश्वर से निर्दलीय बबलू शाह युवा पार्षद बने हैं।
विज्ञापन


सबसे कम उम्र के युवा पार्षद बने जय सोनकर
भाजपा के जय सोनकर ने 21 साल की उम्र में ही पहली बार में चुनाव जीत कर सबसे युवा पार्षद बने हैं। नई बस्ती वार्ड में उन्होंने 23 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए हैं। वार्ड में 30 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। स्नातक की पढ़ाई कर चुके जय ने कहा कि उनके वार्ड की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed