फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi in sixth position in the rankings of development works

विकास कार्यों की रैंकिंग में प्रदेश में छठे पायदान पर वाराणसी, लगाई लंबी छलांग

Wed, 30 Dec 2020 11:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 30 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Varanasi in sixth position in the rankings of development works
काशी विश्वनाथ कारिडोर के विकास कार्यों का निरीक्षण कर सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विकास कार्यों की रैंकिंग में वाराणसी ने पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। कोरोना काल में पहली बार जारी हुई रैकिंग में बनारस ने पिछले बार के मुकाबले 25 पायदान की छलांग लगाई है। इस रैकिंग में वाराणसी से आगे क्रमवार बागपत, अंबेडकर नगर, लखनऊ, संत कबीरनगर और बाराबंकी हैं।

विज्ञापन


फरवरी 2020 में जारी हुई रैंकिंग में वाराणसी को 30वां स्थान मिला था। इसके बाद कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण रैकिंग बंद हो गई थी। शासनस्तर से नवंबर माह की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें वाराणसी को 27 सूचकांकों में ए ग्रेडिंग तथा चार सूचकांकों में बी ग्रेडिग प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों के मूल्यांकन की माहवार रिपोर्टिंग और समीक्षा का प्रारूप निर्धारित किया गया है। प्रत्येक माह की प्रगति जनपद स्तर से कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की बेवसाइट पर अपलोड कराई जाती है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक माह की 10 तारीख तक तथा मंडल स्तर पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक माह की 15 तारीख तक इन कार्यों की समीक्षा की व्यवस्था निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि विकास कार्यों को तेजी से पूरा किए जाने से वाराणसी की रैंकिंग में सुधार हुआ है। इसमें और सुधार कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed