फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Head Constable duped of ₹10 lakh in land deal fraud

वाराणसी: जमीन के नाम पर हेड कांस्टेबल से 10 लाख की ठगी, दो पुलिसकर्मियों पर भी रकम लेने का आरोप

Wed, 07 Oct 2026 02:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 07 Oct 2026 02:13 PM IST
सार

वाराणसी में जमीन के नाम पर हेड कांस्टेबल से 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिसलाइन में तैनात आरक्षी द्विविजय यादव और आरक्षी दीपक कुमार पर भी रकम लेने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
Varanasi Head Constable duped of ₹10 lakh in land deal fraud
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर हेड कांस्टेबल से 10 लाख रुपये की ठगी और रकम मांगने पर धमकी के मामले में मंगलवार को कैंट थाने में गौरव गुप्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिसलाइन में तैनात आरक्षी द्विविजय यादव और आरक्षी दीपक कुमार पर भी जमीन की कीमत के नाम पर पांच-पांच लाख रुपये अपने खातों में लेने और रजिस्ट्री कराने का भरोसा देने का आरोप है। 

विज्ञापन


मुख्य आरोपी कस्तूरी इंफ्रा के गौरव गुप्ता के खिलाफ पहले से 12 ठगी के मामले दर्ज हैं। चंदौली में यूपी-112 में तैनात हेड कांस्टेबल ब्रिजेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि वाराणसी में तैनाती के दौरान उनकी पहचान अशोक विहार कॉलोनी, फेंस-पहड़िया निवासी गौरव गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि गौरव ने जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करने की बात कहते हुए मुर्दहा चौकी के पीछे एक प्लॉट दिखाया और उसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई। 
विज्ञापन


28 अगस्त 2024 को मकबूल आलम रोड कार्यालय में सौदे के लिए 4.99 लाख रुपये अग्रिम दिए गए। 5-5 लाख दोनों आरक्षी को दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने न फ्लैट दिलाया न पैसे वापस किए। कैंट इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि आरोपी गौरव, पवन, आरक्षी दीपक, द्विविजय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed