फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Hansraj Raghuvanshi and world champion Gaurav Sharma reach Baba's court, worship before shooting new

Varanasi: बाबा के दरबार पहुंचे हंसराज रघुवंशी और विश्व चैंपियन गौरव शर्मा, नए गाने की शूटिंग से पहले पूजा-पाठ

Thu, 22 Dec 2022 02:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 22 Dec 2022 02:07 PM IST
सार

हंसराज रघुवंशी और विश्व चैंपियन पावरलिफ्टर महंत गौरव शर्मा अपने नए भक्ति एलबम पर काम कर रहे हैं और इसकी शूटिंग यहां गंगा के घाटों पर चल रही है। गौरव ने कहा कि 'हमारा नया भजन जल्द ही सभी के सामने होगा। उम्मीद है जैसे पहले लोगों ने जय हनुमान को प्यार सम्मान दिया था आगे भी देंगे।

विज्ञापन
Varanasi: Hansraj Raghuvanshi and world champion Gaurav Sharma reach Baba's court, worship before shooting new
बाबा के दरबार पहुंचे हंसराज रघुवंशी और विश्व चैंपियन गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी और विश्व चैंपियन पावरलिफ्टर महंत गौरव शर्मा ने गुरुवार को काशी में अपने नए एलबम की शूटिंग शुरू करने से पहले विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पत्रकारों से बात करते हुए, महंत गौरव शर्मा ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए काशी मंदिर ट्रस्ट और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की भी प्रशंसा की। बोले- 'यह बहुत सुंदर हो गया है और यहां मंदिर में सब कुछ इतना प्रभावशाली है। प्रशासन की प्रशंसा होनी चाहिए जो साफ-सफाई से लेकर के सभी काम बहुत अच्छे से कर रहे हैं। गंगा घाट भी काफी साफ-सुथरे हो गए हैं। निगम की तारीफ होनी चाहिए। माननीय योगी आदित्यनाथ जी को भी धन्यवाद। मैं और हंसराज भाई बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं यहां आकर। मैं इस भावना को व्यक्त नहीं कर सकता। यहां बनारस में भगवान शिव की उपस्थिति को महसूस किया जा सकता है। हर हर महादेव'। 

विज्ञापन

बता दें कि हंसराज और गौरव अपने नए भक्ति एलबम पर काम कर रहे हैं और इसकी शूटिंग यहां गंगा के घाटों पर चल रही है। गौरव ने कहा कि 'हमारा नया भजन जल्द ही सभी के सामने होगा। उम्मीद है जैसे पहले लोगों ने जय हनुमान को प्यार सम्मान दिया था आगे भी देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed