फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi government hospital ultrasound long waiting times

अमर उजाला पड़ताल: वाराणसी के सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के लिए डेढ़ महीने की लंबी वेटिंग, बढ़ी परेशानी

Sat, 23 Mar 2024 04:21 PM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 23 Mar 2024 04:21 PM IST
सार

वाराणसी के सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के लिए डेढ़ महीने की लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में रोगियों की बीमारी बढ़ रही है। जिला अस्पताल में एक से डेढ़ माह का समय मिल रहा तो शास्त्री अस्पताल में 10-15 दिन का डेट मिल रहा। 

विज्ञापन
Varanasi government hospital ultrasound long waiting times
शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों में आने वाले लोगों के सामने जांच का संकट खड़ा हो गया है। यहां अल्ट्रासाउंड के लिए एक से डेढ़ माह तक की वेटिंग चल रही है। इससे लोगों की बीमारी बढ़ती जा रही है। इस तरह की स्थिति दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के साथ ही शास्त्री अस्पताल रामनगर में भी है। उधर, मंडलीय अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन एक्स-रे की सुविधा है।

विज्ञापन


जिले में दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और शास्त्री अस्पताल रामनगर में ओपीडी में हर दिन 1000 से अधिक मरीज आते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में औसतन 80 से 100 मरीजों का अल्ट्रासाउंड हर दिन होता है। स्थिति यह है कि हर दिन करीब 50 से अधिक मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ता है। डॉक्टर के पर्चे पर आगे की तारीख लिखने के साथ ही मुहर लगाकर दे दिया जा रहा है। मरीज भी पर्चा लेकर घर चले जाते हैं और डेट का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट के न होने से बंद पड़ी है मशीन
जिला अस्पताल में तीन अल्ट्रासाउंड मशीन है। इसमें एक का प्रयोग एमसीएच विंग में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए हो रहा है। वहीं जिला अस्पताल में दो मशीन है, उसमें भी एक ही चल पा रही है। रेडियोलॉजिस्ट के न होने की वजह से एक मशीन बंद पड़ी है। सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। एक दूसरे चिकित्सक को प्रशिक्षण दिलाया गया है, जिससे जांच करवाई जा रहा है। मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से आगे का समय देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री अस्पताल में बस तीन दिन जांच
शास्त्री अस्पताल रामनगर में तो केवल तीन दिन ही जांच हो पाती है। यहां हर दिन ओपीडी में आने वाले 700 से अधिक मरीजों में 100 मरीजों की जांच करनी पड़ती है। रेडियोलॉजिस्ट के न होने से केवल मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को ही जांच हो पाती है। यहां भी मरीजों को 15 से 20 दिन का समय दिया जा रहा है।

केस-1
छित्तूपुर निवासी रागिनी को कई दिन से पेट में दर्द था। 12 मार्च को जिला अस्पताल के मेडिसिन यूनिट में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाने को कहा। मरीजों की संख्या अधिक होने से उन्हें 20 अप्रैल की डेट मिली।


केस-2
रामनगर निवासी राजू ने 19 मार्च को शास्त्री अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। कर्मचारी ने अप्रैल के पहले सप्ताह में आने की सलाह दी। बताया कि केवल तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड हो पाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed