{"_id":"5a28443d4f1c1b69678c069e","slug":"varanasi-got-second-place-in-medicine-availability","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरीजों के लिए राहत भरी खबर, दवा उपलब्धता में दूसरे पायदान पर है बनारस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों के लिए राहत भरी खबर, दवा उपलब्धता में दूसरे पायदान पर है बनारस
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
दवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता के मामले में यहां का मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा प्रदेश में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।
250 दवाओं की निर्धारित सूची के सापेक्ष मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 171 दवाएं उपलब्ध हैं जबकि 223 दवाओं की उपलब्धता के साथ लखनऊ का श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहले स्थान पर है।
केंद्रीय औषधि भंडार के निदेशक की ओर से दवाओं की उपलब्धता के हिसाब से अस्पतालों की सूची पहली बार जारी की गई है। हालांकि सूबे में कोई भी ऐसा सरकारी अस्पताल नहीं है, जहां सूचीबद्ध सभी दवाएं उपलब्ध हों।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता की नियमित मॉनीटरिंग के लिए यह सूची पहली बार बनाई गई है। दरअसल, सरकारी अस्पतालों में दवाओं की समुचित उपलब्धता न होने की शिकायतें लगातार शासन तक पहुंच रही थीं।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब वाराणसी आए थे तो यहां अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान दवाओं की कमी का मसला उनके समक्ष भी उठा था।

मुख्यमंत्री ने दिलाया था भरोसा
सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने दवाओं के स्टॉक के बारे में जानकारी की तो वहां मानक से काफी कम दवाओं की उपलब्धता पाई गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि जल्द ही शासन से इसकी पहल होगी। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी और इसका पूरा विवरण सार्वजनिक होगा।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक मंडलीय अस्पताल में अब तक औसतन सौ से सवा सौ दवाएं ही उपलब्ध रहा करती थीं। अब 171 दवाओं की उपलब्धता से मरीजों को और सहूलियत होगी। मंडलीय अस्पताल से औसतन तीन हजार मरीज रोजाना दवाएं ले जाते हैं।
मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव का कहना है कि पहली बार दवाओं की उपलब्धता वाली सूची शासन की ओर से जारी की गई है। इसमें अस्पताल का दूसरे नंबर पर आना उपलब्धि है। पूरी कोशिश रहेगी कि मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मुहैया हों।

अस्पतालों की सूची
medicine
अस्पताल उपलब्ध दवाएं
श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल लखनऊ 221
शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल, वाराणसी 171
जिला अस्पताल, मुरादाबाद 164
बलरामपुर हॉस्पिटल, लखनऊ 159
जिला संयुक्त चिकित्सालय, अमरोहा 150
जिला अस्पताल सहारनपुर 148
जिला संयुक्त चिकित्सालय, अंबेडकरनगर 147
महिला अस्पताल, लखनऊ 139
जिला अस्पताल बाराबंकी 138
जिला अस्पताल गोंडा 134