{"_id":"5871f3854f1c1b1729ba7da1","slug":"varanasi-godulia-dshashwmed-encroachment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोदौलिया-दशाश्वमेध में अतिक्रमण पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदौलिया-दशाश्वमेध में अतिक्रमण पर कार्रवाई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
ssp varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया और दशाश्वमेध क्षेत्र में सड़कों-पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। चार घंटे में ताबड़तोड़ 96 दूकानदार के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। साथ ही, गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट तक रिक्शों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया।
सड़कों-पटरियाें पर किसी भी सूरत में अतिक्रमण न होने देने की ताकीद के साथ दशाश्वमेध, लक्सा, चौक और कोतवाली थानाध्यक्ष को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया। कप्तान का सख्त रुख देख कोतवाली, चौक और लक्सा थाना क्षेत्र में भी 73 दूकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
इस तरह से अतिक्रमण के आरोप में 169 दूकानदार के खिलाफ कार्रवाई की गई। दरअसल, गोदौलिया चौराहे पर लगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट को शुरू कराने गए एसएसपी नितिन तिवारी सड़कों, पटरियों पर मनमाने तरीके से किए गए अतिक्रमण को देख भड़क गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद सीओ दशाश्वमेध और इंस्पेक्टर दशाश्वमेध को उन्होंने लापरवाही के लिए जमकर फटकार लगाई। दो टूक हिदायत दी कि वे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें या खुद कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
खुद चार घंटे तक चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में एसएसपी ने अतिक्रमण की स्थिति देखी।

Trending Videos
96 दूकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ssp varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उनके कड़े रुख को देख इस दौरान दशाश्वमेध पुलिस ने ने गौदालिया चौराहा से दशाश्वमेध घाट तक के 96 दूकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही, 70 वाहनों का चालान किया गया और एक कार से नीली बत्ती उतरवाकर उसे सीज किया।
ट्रैफिक सिग्नल लाइट चालू कराने के साथ ही गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने के लिए रिक्शों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के निर्देश भी एसएसपी ने दिए।
यह भी कहा कि जो भी थानाध्यक्ष अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में शिथिलता बरतेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले कार्यालय जाते समय कचहरी पश्चिमी गेट के समीप खड़ी एक लावारिस कार को एसएसपी ने क्रेन मंगवाकर पुलिस लाइन भिजवाया।
बता दें कि मलदहिया, रथयात्रा, गिरजाघर और पुलिस लाइन के बाद गोदौलिया शहर का पांचवां ऐसा चौराहा है, जहां ट्रैफिक सिग्नल लाइट काम करना शुरू कर दी है।
उधर, एसएसपी की चेतावनी के बाद कोतवाली थानाध्यक्ष ने भी अतिक्रमण के आरोप में अपने क्षेत्र के 53, लक्सा थानाध्यक्ष ने 8 और चौक थानाध्यक्ष ने 12 दूकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।