फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi girl in problem after making profile at matrimonial sites

मेट्रिमोनियल साइट्स पर प्रोफाईल बनाकर फंसी वाराणसी की युवती, एडीजी जोन से की शिकायत

Tue, 04 Jul 2017 02:25 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Tue, 04 Jul 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
varanasi girl in problem after making profile at matrimonial sites
internet
शादी के लिए वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाना शहर की एक युवती के लिए परेशानी का सबब बन गया है। युवती की ऑनलाइन प्रोफाइल देख मुजफ्फरनगर के मूल निवासी और सऊदी अरब के दम्माम शहर में रहने वाले एक युवक ने संपर्क किया।
विज्ञापन


दोनोें में बातचीत बढ़ी तो शादी की बात तय हुई। मगर, युवक ने शादी नहीं की तो युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी। इससे नाराज होकर युवती और उसके परिवारीजनों को युवक फोन कर धमकी देने लगा। उसका कहना है कि उसने युवती का फर्जी अश्लील वीडियो तैयार किया है।
विज्ञापन


यदि उसने बातचीत बंद की तो वह उसे वायरल कर देगा। घबराई युवती ने युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एडीजी जोन से गुहार लगाई है। मंडुवाडीह क्षेत्र की युवती ने बताया कि लगभग 10 महीने पहले उसने मां-बाप के कहने पर शादी के लिए शादी डॉट काम वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफाइल देखकर एक युवक ने उससे संपर्क घर और परिवार का पूरा ब्यौरा जाना। बातचीत में ही युवक ने शादी के लिए हामी भर दी। मगर, छह महीने बीत गए और वह नहीं आया। बातचीत के दौरान ही युवती ने युवक को बताया था कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक-दो लड़के भी उसके मित्र थे।


इसी बात पर युवक नाराज हो गया तो युवती ने बात करने से मना कर दिया। इस पर युवक ने युवती की फोटो को फोटोशॉप के माध्यम से मनमाने तरीके से एडिट कर फर्जी वीडियो बना लिया। अब वह युवती और उसके परिवारीजनों को फोन कर ब्लैकमेल करता है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन युवती को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed