{"_id":"595a17c94f1c1b5a0a8b48e1","slug":"varanasi-girl-in-problem-after-making-profile-at-matrimonial-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रिमोनियल साइट्स पर प्रोफाईल बनाकर फंसी वाराणसी की युवती, एडीजी जोन से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रिमोनियल साइट्स पर प्रोफाईल बनाकर फंसी वाराणसी की युवती, एडीजी जोन से की शिकायत
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाना शहर की एक युवती के लिए परेशानी का सबब बन गया है। युवती की ऑनलाइन प्रोफाइल देख मुजफ्फरनगर के मूल निवासी और सऊदी अरब के दम्माम शहर में रहने वाले एक युवक ने संपर्क किया।
दोनोें में बातचीत बढ़ी तो शादी की बात तय हुई। मगर, युवक ने शादी नहीं की तो युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी। इससे नाराज होकर युवती और उसके परिवारीजनों को युवक फोन कर धमकी देने लगा। उसका कहना है कि उसने युवती का फर्जी अश्लील वीडियो तैयार किया है।
यदि उसने बातचीत बंद की तो वह उसे वायरल कर देगा। घबराई युवती ने युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एडीजी जोन से गुहार लगाई है। मंडुवाडीह क्षेत्र की युवती ने बताया कि लगभग 10 महीने पहले उसने मां-बाप के कहने पर शादी के लिए शादी डॉट काम वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई।
विज्ञापन
प्रोफाइल देखकर एक युवक ने उससे संपर्क घर और परिवार का पूरा ब्यौरा जाना। बातचीत में ही युवक ने शादी के लिए हामी भर दी। मगर, छह महीने बीत गए और वह नहीं आया। बातचीत के दौरान ही युवती ने युवक को बताया था कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक-दो लड़के भी उसके मित्र थे।
इसी बात पर युवक नाराज हो गया तो युवती ने बात करने से मना कर दिया। इस पर युवक ने युवती की फोटो को फोटोशॉप के माध्यम से मनमाने तरीके से एडिट कर फर्जी वीडियो बना लिया। अब वह युवती और उसके परिवारीजनों को फोन कर ब्लैकमेल करता है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन युवती को दिया है।