फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ghats is in danger Congress leader Ajay Rai said drains falling into Ganga are not closed

Varanasi: खतरे में बनारस के घाट, कांग्रेस नेता अजय राय बोले- गंगा में गिर रहे नाले नहीं हुए बंद

Mon, 16 Jan 2023 05:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Jan 2023 05:59 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को अस्सी घाट पर प्रेसवार्ता की। कहा कि काशी के घाट खतरे में हैं और जगह-जगह से दरक रहे हैं।

विज्ञापन
Varanasi Ghats is in danger Congress leader Ajay Rai said drains falling into Ganga are not closed
पोस्टर जारी करते अजय राय सहित अन्य कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सनातन संस्कृति और बनारस की आध्यात्मिकता को विकास के नाम पर खत्म करने का षडयंत्र किया जा रहा है। काशी के घाट खतरे में हैं और जगह-जगह से दरक रहे हैं। गंगा में गिरने वाले नाले अब तक बंद नहीं हो सके हैं। बावजूद इसके सरकार का दावा है कि गंगा आचमन और स्नान के योग्य हो गई हैं।

विज्ञापन


अगर ऐसा है तो काशी के जो भी मंत्री या विधायक हैं वह अस्सी से राजघाट के बीच कहीं भी मां गंगा का आचमन करके दिखाएं। साथ ही गंगा का जल अपने परिवार को पिलाकर दिखाएं। विदेशियों के लिए सरकार ने क्रूज का इंतजाम किया है और बनारसियों के लिए नौका रेस का। यही हाल रोजगार का भी है। बनारस में सारे ठेके और काम गुजरात के लोगों को मिल रहे हैं, स्थानीय लोगों के लिए कुछ नहीं है। 

विज्ञापन

बगैर केंद्र सरकार की अनुमति कैसे खोद दी नहर

सोमवार को अस्सी घाट पर प्रेसवार्ता के दौरान अजय राय ने कहा कि कभी बनारस में विकास पर क्योटो और बंदरगाह का नाम लिया जाता था। अब मां गंगा की गोद में टेंट सिटी और गंगा विलास क्रूज के नाम पर विकास हो रहा है। गंगा पार रेती पर 11.95 करोड़ रुपये खर्च करके एक नहर बनाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज पता चला कि बिना केंद्र सरकार की अनुमति के अधिकारियों ने नहर खोद डाली। मैं केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इस अवैज्ञानिक निर्णय से मां गंगा की धारा से छेड़छाड़ की गई जो किसी अपराध से कम नहीं है।

सत्ता पाने के लिए बनारस के धर्म और संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा को तीर्थस्थल और पर्यटन स्थल के बीच का फर्क नहीं पता है। काशी की धार्मिक संस्कृति को बचाने के लिए जरूरी हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। 

गंगा और शहर की दुर्दशा पर पोस्टर

कांग्रेस की तरफ से बनारस के धंस रहे घाट और गंगा में गिर रहे नालों व गंगा पार नहर की फोटो को जारी किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि यह पोस्टर शहर में लगाए जाएंगे और बनारस की जनता को जागरूक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed