फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi get saffron after pm modi road show toady

पीएम मोदी के रोड शो से भगवामय हुई काशी, मुस्लिम महिलाओं ने आरती उतारी

Mon, 06 Mar 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 06 Mar 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
varanasi get saffron after pm modi road show toady
चार किमी का रोड शो पूरा करने में पीएम मोदी को तीन घंटे लगे - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार दूसरे दिन हुए रोड शो से काशी फिर भगवामय हो गई। शंख, डमरू, घंटा-घड़ियाल और ढोल-नगाड़े के साथ काशी की जनता ने पीएम मोदी का दूसरे दिन भी जोरदार स्वागत किया। छतों से घर की महिलाओं ने खूब पुष्प वर्षा की। रोड शो का नजारा उस समय अद्भुत हो गया, जब हुकुलगंज में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम की आरती उतारी और उन्हें भगवा दुपट्टा, शॉल के साथ एक समर्थन पत्र दिया।
विज्ञापन


समर्थन पत्र में लिखा था कि 35 हजार मुस्लिम महिलाएं उनके साथ हैं।  पुलिस लाइन से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तक चार किलोमीटर तक पीएम का रोड शो हुआ।
विज्ञापन


लोगों की भीड़ और उनमें पीएम को नजदीक से देखने का उत्साह इस बात से पता चलता है कि बाइक से मुख्य सड़क मार्ग के जरिए 20 मिनट के रास्ते को पूरा कर महात्मा गाधी काशी विद्यापीठ पहुंचने में पीएम मोदी को तीन घंटे लग गए। पीएम का वाहन साइकल से भी धीरे चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तरी मुस्लिम बाहुल्य इलाके में पुलिस लाइन से पीएम के रोड शो की शुरुआत शाम 4:30 बजे हुई। रोड शो शुरू होने का पूर्व निर्धारित समय तीन बजे था। रोड शो शुरू होने के बाद पूरे रास्ते में अलग तरह का माहौल दिखा।

एक ओर काशी की जनता पीएम को निहार कर पर उन पर गेंदा-गुलाब की मालाएं और पंखुड़ियों को बरसा रहे थे तो वहीं पीएम जनता के प्यार के बदले उन्हीं मालाओं को उन्हीं के बीच उछाल रहे थे।

कई जगहों पर मशीन लगाकर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश पीएम पर की जा रही थी। 

इन जगहों से होकर गुजरा रोड शो

varanasi get saffron after pm modi road show toady
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने रोड शो के मार्ग में पड़ने वाले सभी धर्मस्थलों पर शीश झुकाया। महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। पीएम का रोड शो पुलिस लाइन से शुरू होकर पांडेयपुर, तुलसी विद्या निकेतन, चंद्रा रेजीडेंसी, हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, आनंद मंदिर, पटेल धर्मशाला, सिंह मेडिकल चौराहा, मलदहिया चौराहा होते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पहुंचकर जनसभा में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed