फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi get relief from smog

हवा ने हटाई स्मॉग की चादर, बनारस को मिली हल्की राहत

Sun, 12 Nov 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 12 Nov 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
varanasi get relief from smog
प्रदूषण स्तर में सुधार, 426 से 329 पर पहुंचा पीएम 2.5 - फोटो : अमर उजाला
स्मॉग छटने के  साथ ही बनारस में प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है। शनिवार की तुलना में रविवार को स्थिति बेहतर रही और शहर प्रदूषण मानक के डेंजर जोन से बाहर निकल आया। एक-दो दिन के अंदर हालात में और सुधार की उम्मीद विशेषज्ञों ने जताई है।
विज्ञापन


स्मॉग छंटने के चलते रविवार को सुबह से ही धूप खिलकर निकली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार की शाम सात बजे वाराणसी में पीएम 2.5 का स्तर 426 मापा गया था, जो सूबे में दूसरा सबसे अधिक था।
विज्ञापन

वहीं, स्मॉग छंटने के बाद रविवार की शाम सात बजे यहां पीएम 2.5 का स्तर 426 से घटकर 329 पर आ गया। जो कानपुर, लखनऊ और आगरा के मुकाबले कम रहा। 
एक-दो दिनों में मौसम साफ होने के साथ ही प्रदूषण स्तर में और सुधार होगा। दिल्ली समेत एनसीआर में स्मॉग के बाद वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई अन्य जिलों में पिछले चार दिन से उसका असर बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को तो वाराणसी में बेहद खतरनाक स्तर पर प्रदूषण पहुंच चुका था। रविवार को आसपास के जिलों में भी मौसम साफ रहा और स्मॉग का असर नहीं रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed